पंजाब में कोरोनावायरस के 3 नए वैरिएंट मिले, इस यूनिवर्सिटी के 100 से ज्यादा लोग संक्रमित हुए
पटियाला। कोरोना महामारी की चौथी लहर की आशंका के बीच पंजाब में संक्रमितों का आंकड़ा फिर बढ़ने लगा है। यहां कोरोनावायरस के 3 नए वैरिएंट मिले हैं। ये नए वैरिएंट राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी में पाए गए संक्रमितों में मिले हैं। जिनके 65 सैंपल मेडिकल कॉलेज में जीमोन सीक्वेसिंग के लिए भेजे गए थे। 5 दिन बाद उनकी रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ यहां से कोविड-19 के 125 से अधिक केस सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, पंजाब में कोरोना के मरीजों में ओमिक्रॉन का सब बैरिएंट बीए-2, बीए-2.3 और बीए 2.12, बीए-3 पाया गया है। एक सैंपल में बीए-3 सब वैरियंट मिला। वहीं, अन्य की रिपोर्ट में बीए-2, 2.3 और 2.12 पाया गया। हालांकि, जिला एपिडोमोलॉजिस्ट डॉ. सुमित का कहना है कि, उक्त रोगी खतरे से बाहर हैं। ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नही हैं। लोगों को बस सतर्कता बरतनी है।

डॉ. सुमित ने बताया, लॉ यूनिवर्सिटी के 65 सैंपलाें में ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट मिला। वहीं, पूरे सूबे की बात करें तो 29 नए कोविड मरीज मिले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 9-9 मरीज अमृतसर और मोहाली में मिले हैं। एक ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लॉ यूनिवर्सिटी में मिले ज्यादातर मरीजों में ओमिक्रॉन का सब बैरिएंट बीए-2, बीए-2.3 और बीए 2.12, बीए-3 मिला है।

अमृतसर में भी संक्रमण फैलने लगा
अकेले अमृतसर की बात करें तो यहां 89 दिन बाद सोमवार को 8 संक्रमित मिले। संक्रमितों में 2 महिलाएं और एक ही परिवार के 2 पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, सोमवार को 1,447 सैंपल लिए गए थे। जिनमें से शहर से लिए 697 कोरोना सैंपलों में बसंत एवेन्यू की 30 वर्षीय और मोहिनी पार्क की 56 वर्षीय महिला शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications