पंजाब: सिद्धू ने कृषि कानूनों के लिए अकाली दल को बताया जिम्मेदार, बोले- कांग्रेस है किसान हितैषी

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल पर जमकर निशाना साधा। सिद्धू ने कृषि कानूनों के लिए अकाली दल को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। सिद्धू ने कहा कि, जिस समय कृषि कानून बनाए गए थे, तब अकाली दल एनडीए का हिस्सा था। वहां सर्वदलीय बैठक में कृषि कानूनों पर जो प्रस्ताव पास हुआ था, उससे सुखबीर बादल ने नाम वापस ले लिया था। लेकिन मीटिंग के मिनट्स के अनुसार, उन्होंने अध्यादेशों को समर्थन किया था और इसे किसानों का हितैषी बताया था।

Navjot Singh Sidhu, the new president of Punjab Congress said - Our party is farmer friendly, blamed Akali Dal for agricultural laws

इस तरह सिद्धू ने जहां एक ओर केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों को लेकर अकाली दल को कोसा, वहीं दूसरी ओर कैप्टन पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से जुड़े सवाल के जवाब में कुछ भी कहने से इनकार करते हुए नो कमेंट कह दिया। बता दें कि, पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहीं पर, सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ही एमएसपी, मंडी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट और सार्वजनिक वितरण प्रणाली लाई थी। उन्होंने कहा कि, पंजाब में अकाली नहीं, कांग्रेस सरकार ने किसानों के 5000 करोड़ माफ किए।

Navjot Singh Sidhu, the new president of Punjab Congress said - Our party is farmer friendly, blamed Akali Dal for agricultural laws

अकाली दल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, अकाली दल के लोग चुनावों में वोट बटोरकर वापस मोदी की झोली में बैठेंगे। उन्होंने कहा कि, यह हमारी कांग्रेस है जो किसानों के लिए एमएसपी, मंडी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाई...। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भी कांग्रेस द्वारा लाई गई।

Navjot Singh Sidhu, the new president of Punjab Congress said - Our party is farmer friendly, blamed Akali Dal for agricultural laws

वहीं, सिद्धू ने केंद्र सरकार द्वारा फसल खरीद के लिए फर्द को अनिवार्य किए जाने पर भी सवाल उठाए। सिद्धू ने आरोप लगाया कि, मोदी सरकार ऐसे नियम थोपकर एक देश-दो बाजार का सिस्टम लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि, किसानों की हितैषी तो हमारी पार्टी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+