नवजोत सिद्धू को बहन सुमन ने बताया लालची और बेरहम, बोलीं-इसने मां को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था

चंडीगढ़, 28 जनवरी: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर उनकी बड़ी बहन सुमन तूर ने कई आरोप लगाए हैं। सुमन ने कहा कि सिद्धू एक बेहद लालची और बेरहम इंसान है, जिसने अपनी मां को भी साथ नहीं रखा था। बुढ़ापे में पैसे की खातिर मां को छोड़ दिया, जिसके बाद वो रेलवे स्टेशन पर रहीं और वहीं मर गईं। सिद्धू पर आरोप लगाने वालीं उनकी बहन सुमन तूर अमेरिका में रहती हैं, इन दिनों वो पंजाब आई हुई हैं। सुमन तूर ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता कर नवजोत सिद्धू को लेकर ये बातें कही हैं।

मेरी मां स्टेशन पर मरी

मेरी मां स्टेशन पर मरी

भारतीय क्रिकेट टीम में लंबे समय तक खेलने के बाद राजनीति में आए नवजोत सिद्धू पर आरोप लगाते हुए उनकी बहन सुमन तूर ने कहा कि 1986 में पिता की मौत के बाद सिद्धू ने अपनी बूढ़ी मां को बेसहारा छोड़ दिया। वो इधर-उधर भटकती रहीं और बाद में 1989 में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बेसहारा, निराश्रित महिला के तौर पर उनकी मौत हो गई।

मेरे पास इन दावों के सबूत

मेरे पास इन दावों के सबूत

सुमन तूर का कहना है कि वो जो भी कह रही हैं, उसके दस्तावेज सबूत के तौर पर उनके पास हैं। सुमन ने कहा, हमने बहुत कठिन समय देखा है। मेरे पिता ने पेंशन के अलावा घर और जमीन समेत काफी संपत्ति छोड़ी थी। नवजोत सिंह सिद्धू ने पैसे के लिए मां को छोड़ दिया। मेरी मां चार महीने तक अस्पताल में रहीं लेकिन सिद्धू ने उनकी सुध नहीं ली।

प्रेस वार्ता में रोने लगीं सुमन तूर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुमन तूर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने झूठ बोला कि उनके माता-पिता न्यायिक तौर पर अलग हुए। सिद्धू तब अपनी उम्र 2 साल बता रहे हैं लेकिन वह भी सब झूठ है। उन्होंने परिवार की पुरानी फोटो दिखाते हुए कहा कि सिद्धू ने अपने माता-पिता और बहन के साथ बहुत नाइंसाफी की है।

नवजोत सिंह सिद्धू पर उनकी बहन ने ये आरोप ऐसे समय लगाए हैं, जब पंजाब में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। पंजाब में 20 फरवरी क मतदान होना है। चुनाव में सिद्धू एक अहम चेहरा हैं। वो राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और उनको कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदारों में गिना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+