नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस आलाकमान पर उठाया सवाल, बोले- बिना दूल्हे की बारात से होगा नुकसान

चंडीगढ़ , 29 दिसंबर: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी आलाकमान से राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की है। बिना सीएम फेस के चुनाव में जाने को उन्होंने बिना दूल्हे की बारात कहा है। बुधवार को सिद्धू ने अपनी ही पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि लोग मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव से पहले जानना चाहते हैं।

क्या बोले हैं सिद्धू

क्या बोले हैं सिद्धू

एक न्यूज चैनल से बातचीत में सिद्धू ने कहा- कांग्रेस को अपने सीएम फेस का ऐलान करके चुनाव में उतरना चाहिए। पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। ऐसे में अगर बिना सीएम कैंडिडेट के नाम का ऐलान किए कांग्रेस इलेक्शन में गई तो नुकसान उठा सकती है। सिद्धू का कहना है कि 2017 में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा ना घोषित करने से उसे नुकसान हुआ था। वही गलती कांग्रेस करेगी तो नुकसान उठा सकती है।

लोग हमसे पूछेंगे दूल्हा कौन है

लोग हमसे पूछेंगे दूल्हा कौन है

सिद्धू ने आगे कहा, पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि आखिर किसका रोडमैप राज्य में काम करेगा, कौन हमारा सीएम होगा। पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस को सीएम फेस का ऐलान करना चाहिए। लोग चुनाव में हमसे पूछेंगे कि आखिर बताओ कि आपका दूल्हा कौन है। बिना दूल्हे की तो बारत नहीं होती है। चुनाव में चेहरा और मुद्दा बहुत अहम होते हैं। दरअसल कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब विधानसभा चुनाव सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और पूर्व पीपीसीसी प्रमुख सुनील जाखड़ के संयुक्त नेतृत्व में लड़ने की बात कही है। इसको लेकर अब सिद्धू ने नाइत्तेफाकी जताई है।

चन्नी को भी लिया निशाने पर

चन्नी को भी लिया निशाने पर

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ही पार्टी के सीएम चरणजीत चन्नी पर भी निशाना साधा। सिद्धू ने चन्नी की कई घोषणाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि हर कोई घोषणा करता है लेकिन राजकोषीय घाटा देखिए। बहुत सी बातें मुमकिन नहीं हैं। आर्थिक स्थिति के अनुसार घोषणा की जानी चाहिए।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi Firozabad: चूड़ी बनाने वाली महिला के घर पहुंची प्रियंका, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+