नवजोत सिद्धू बोले- मैं मरते दम तक रहूंगा राहुल-प्रियंका का वफादार, कैप्टन पर कसा तंज
नई दिल्ली, 22 नवंबर: पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर लगातार नरम होते दिख रहा हैं। वजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि वो मरते दम तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का वफादार रहेंगे। लुधियाना पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसा। लुधियाना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी के एकजुट चेहरे को सामने रखते हुए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों एक साथ नजर आए।

प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को लुधियान में कहा '3 महीने में जो काम हुआ वह पिछले साढ़े चाल साल में नहीं हुआ था। मैं मरते दम तक राहुल, प्रियंका गांधी के प्रति वफादार रहूंगा। यूपी में प्रियंका गांधी ने 2022 के चुनावों में महिलाओं के लिए 40 फीसदी आरक्षण की घोषणा कीं हैं। मैं कहूंगा, हमारे पंजाब मॉडल में 50 फीसदी कोटा दिया जाना चाहिए।'
पंजाब सरकार के कामों को गिनाते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि हम किसानों को 8000 करोड़ रुपए की सब्सिडी दे रहे हैं। बताओं कौन सा राज्य इतनी सब्सिडी दे रहा है। सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पूछा कि वह किसानों को कौन सी सब्सिडी दे रहे हैं।
सिद्धू ने आगे कहा कि, औद्योगिक क्रांति रूस और चीन में आई, लेकिन पंजाब के विकास के लिए माफिया राज को खत्म करना होगा।' उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव नैतिक सिद्धांतों पर लड़ा जाएगा और ईमानदारों की जीत होगी। सीएम चन्नी ने कहा, 'महिलाओं को आरक्षण की जरूरत नहीं है। उन्हें उनके उचित हिस्से की जरूरत है, जो कांग्रेस द्वारा हर संभव तरीके से दिया जाएगा।
कांग्रेस की सभा को संबोधित करते हुए नवजोत सिद्धू ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के लिए लड़ता हूं। सिद्धू जैसे कई आएंगे कई जाएंगे, लेकिन कांग्रेस बनी रहेगी। पार्टी संगठन बनाने की जरूरत है। पार्टी का संगठन बनाते ही राज्य में 2022 में भी हमारी सरकार बन जाएंगे। राज्य में पांच हजार चेयरमैनी के पद खाली हैं। इन पदों को भर दो अगली सरकार बन जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications