पंजाब में सत्ता में लौटे तो तिलहन, दलहन और मक्का पर भी देंगे MSP: नवजोत सिद्धू

सत्ता में लौटे तो तिलहन, दलहन, मक्का पर देंगे एमएसपी: नवजोत

चंडीगढ़, 25 जनवरी: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि उनकी पार्टी सरकार में लौटी तो तिलहन, दलहन और मक्का पर भी एमएसपी दी जाएगी। मंगलवार को जालंधर में एक कार्यक्रम में नवजोत सिद्धू ने ये बात कही है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस को फिर से जीत मिलती है तो उनकी सरकार किसानों से तिलहन, दलहन और मक्का को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदेगी।

 MSP

पंजाब में हो रहे हैं विधानसभा चुनाव

Recommended Video

    Captain Amarinder का खुलासा, Navjot Singh Sidhu के लिए Pakistan से आई थी सिफारिश | वनइंडिया हिंदी

    पंजाब में इस समय विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। पंजाब की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को एक चरण में मतदान होना है। जिसके बाद 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता हासिल की थी। इस बार कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी है। कांग्रेस के सामने में पंजाब में आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और पंजाब लोक कांग्रेस-भाजपा गठबंधन की चुनौती है।

    2017 में पंजाब में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम बनाए गए थे। बीते साल कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया था। अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाजद पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से पार्टी बना ली है और बीजेपी के साथ गठबंधन कर पंजाब का विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+