'मुझे नहीं लगा कि मैं किसी CM से मिला हूं', भगवंत मान से मिलकर बोले नवजोत सिद्धू

चंडीगढ़, 09 मई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सोमवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने मुलाकात की। कई मौकों पर सीएम भगवंत मान की तारीफ कर चुके सिद्धू ने उनसे मुलाकात के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारी 50 मिनट तक बात हुई और मैंने भगवंत मान से सिर्फ पंजाब के मुद्दों को लेकर बात की। पंजाब सीएम से मिलकर बाहर आए सिद्धू ने उनकी एक बार फिर तारीफ की। उन्होंने मीडिया को बताया कि मान से मिलकर बिल्कुल ऐसा नहीं लगा वह किसी मुख्यमंत्री से बातचीत कर रहे हैं।

Sidhu meet Bhagwant Mann

सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब सीएम भगवंत मान के बीच कई देर तक मुलाकात हुई। इस मीटिंग के बाद सिद्धू ने सीएम मान की तारीफ करते हुए उनको जमीन से जुड़ा और ग्रहणशील बताया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं किसी मुख्यमंत्री से मिला हूं। वह जमीन से जुड़े हैं। सीएम मान से मुलाकात के बाद नवजोत सिद्धू ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा- " सबसे पॉजिटिव 50 मिनट बिताए। पंजाब समर्थक एजेंडे को दोहराया, जिसके लिए मैं सालों से खड़ा हूं। इनकम पैदान करने के साधनों के बारे में बात की, यह पंजाब की समस्या को समाप्त करने का एकमात्र समाधान है।"

इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बहुत ग्रहणशील है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। बैठक के बाद सिद्धू ने मीडिया को बताया, "हमने कानून-व्यवस्था, वित्तीय आपातकाल, नशीली दवाओं की समस्या और ड्रग तस्करों और पुलिस के बीच गठजोड़ के बारे में बात की। हमारे बीच बैठक सकारात्मक रही।"

बैठक में नवजोत सिद्धू ने पंजाब में सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए सीएम मान की भी तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सीएम मान को कई सुझाव दिए। जिनमें ठेकेदारों के माध्यम से शराब की बिक्री नहीं करना, पेट्रोल, डीजल, रेत और शराब पर नियंत्रण, आबकारी राजस्व की चोरी रोकना, बिजली खरीद समझौतों को रद्द करना, जिससे लोगों को सस्ती बिजली मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+