नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, बोले- करता रहूंगा पार्टी की सेवा
चंडीगढ़, 28 सितंबर। पंजाब की राजनीति में सियासी उठापटक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अब उनके विरोधी सहयोगी रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की वजह का पता तो नहीं चल पाया है लेकिन उन्होंने कहा है कि वह कांग्रेस में बने रहेंगे। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में इस्तीफा देते हुए लिखा कि वह कांग्रेस के सदस्य बने रहेंगे।

Recommended Video
गौरतलब है कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने सदस्यों के बीच कलह को खत्म करने में नाकाम रही है। पूर्वी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, लेकिन अब नवजोत सिंह सिद्धू ने ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर पार्टी आलाकमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व कौन करेगा, पार्टी के सामने यह बड़ा सवाल है।
यह भी पढ़ें: कन्हैया कुमार की एंट्री से पहले कांग्रेस में कलह ! मनीष तिवारी ने याद दिलाया इतिहास....'कम्युनिस्ट इन कांग्रेस
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने इस्तीफे में लिखा, 'किसी व्यक्ति का पतन समझौते से होता है। मैं कांग्रेस के भविष्य और पंजाब की भलाई के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं, पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।' गौरतलब है कि आज यानी मंगलवार को ही नए मंत्रियों के बीच विभागों में बंटवारा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की वजह सिद्धू की नाराजगी है। मालूम हो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरणजीत चन्नी को सीएम बनाया गया है, उनके बाद से सिद्धू पर सुपर सीएम होने के आरोप लग रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications