इस्तीफे के बाद सिद्धू ने जारी किया वीडियो, कहा- हक की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा..
अमृतसर। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह तेज होती जा रही है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद नवजोत सिद्धू ने आज पहली बार वीडियो जारी कर प्रतिक्रिया दी है। सिद्धू ने कहा है कि, मैं सच के साथ हूं..अपने हक की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा। सिद्धू ने यह भी कहा कि, मैंने अपनी पार्टी की हाईकमान को न गुमराह किया है और न होने दूंगा। इन लोगों (विरोधी खेमे) को लाकर सिस्टम नहीं बदला जा सकता। जिन लोगों ने ड्रग तस्करों को सुरक्षा कवच दिया...उन्हें पहरेदार नहीं बनाया जा सकता।
Recommended Video

सिद्धू ने यहां तक कहा, "अब मैं अडूंगा और लडूंगा। कोई पद जाता है तो जाए।" उन्होंने कहा कि, "मेरा 17 साल का राजनीतिक सफर एक मकसद के लिए रहा। पंजाब के लोगों की ज़िन्दगी को बेहतर करना और मुद्दों की राजनीति पर स्टैंड लेकर खड़ा रहना यही मेरा धर्म है। मेरी आज तक किसी से कोई निजी लड़ाई नहीं रही।"
नवजोत सिंह सिद्धू बोले, "फिर कह रहा हूं कि मैं न हाईकमांड को गुमराह कर सकता, न गुमराह होने दे सकता। इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ने के लिए, पंजाब के लोगों की ज़िन्दगी को बेहतर करने के लिए किसी भी चीज की कुर्बानी मैं दूंगा। इसके लिए मुझे कुछ सोचने की ज़रूरत नहीं है।"

'वो पंजाब को समझ नहीं पाए'
वहीं, पंजाब में जारी अंतर्कलह पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का बयान आया है। मनीष तिवारी ने कहा, "मुझे ये बात कहने में बिल्कुल भी संकोच नही है कि जिन लोगों को ज़िम्मेदारी दी गई थी वो पंजाब को समझ नहीं पाए... चुनाव एक पहलू है पर राष्ट्र हित दूसरा पहलू है। पंजाब की राजनीतिक स्थिरता को बहाल करने की ज़रूरत है।"

नए CM चन्नी की इमरजेंसी मीटिंग आज
सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब के CM चन्नी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक CM चरणजीत चन्नी ने बुधवार शाम को ही बुलाई है। इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया गया है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि, इसमें सिद्धू के इस्तीफे से पैदा हुए हालात को लेकर चर्चा होगी। इस मीटिंग में यह भी तय होगा कि सिद्धू को मनाया जाएगा या नहीं।

कहा- सिद्धू से बैठकर बात करेंगे
सिद्धू के इस्तीफे से पैदा हुए हालात को लेकर पार्टी नेताओं में कई दिनों से बातचीत चल भी रही है। बहरहाल, चन्नी तय करेंगे कि सिद्धू को मनाएं या नहीं। बताया जा रहा है कि, जब सिद्धू ने इस्तीफा दिया तो CM चन्नी देर रात तक पंजाब सचिवालय में बैठे रहे थे। उन्होंने मंत्रियों के साथ बैठक भी की। हालांकि उन्होंने कहा था कि, सिद्धू से बात कर उनकी नाराजगी के बारे में जानकारी लेंगे।

'कांग्रेस बिना ड्राइवर की गाड़ी हो गई है'
मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने पंजाब कांग्रेस के संकट पर चुटकी लेते हुए कहा कि, अब कांग्रेस बिना ड्राइवर की गाड़ी हो गई है या जो ड्राइवर बैठा है वो स्वयं ही नहीं सोच रहा कि गाड़ी किधर ले जानी है। इसी क्रम में उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिस तरह अपमानित किया, जिस तरह से नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications