नवजोत सिद्धू का CM अमरिंदर को चैलेंज, बोले- पार्टी बदलने के आरोप को सबित करें
चंडीगढ़, मई 22: पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच जारी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी छोड़ने के मुद्दे पर नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम अमरिंदर सिंह को चैलेंज किया है। पाला बदलने के लिए किसी अन्य पार्टी के नेता से मुलाकात की खबरों पर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से कोई पद नहीं मांगा, लेकिन उन्हें कई बार कैबिनेट में जगह देने की पेशकश की गई।

धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के मामले में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आलोचक रहे नवोजत सिंह सिद्धू ने ने एक शनिवार को एक ट्वीट में कहा, आप ऐसी एक बैठक के बारे में भी बताएं जिसमें मैं किसी अन्य पार्टी नेता से मिला हूं। मैंने अब तक किसी से भी किसी पद के लिए नहीं आग्रह किया है। मैं सिर्फ पंजाब की समृद्धि चाहता हूँ। कई बार मुझे मंत्रिमंडल में शामिल होने की पेशकश की गई लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किया। अब, हमारे आलाकमान ने हस्तक्षेप किया है, प्रतीक्षा करूंगा।
Recommended Video
दरअसल पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले महीने 2015 में कोटकपुरा गोलीबारी की घटना, जो कि पंजाब के फरीदकोट में एक धार्मिक पाठ की बेअदबी के विरोध में हुई थी, की जांच को रद्द कर दिया। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की आलोचना की थी। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी नवजोत सिंह सिद्धू को फटकार लगाते हुए उनके वक्तव्य को "पूरी तरह से अनुशासनहीनता" कहा था और उन्हें सुझाव दिया था कि वे आम आदमी पार्टी में जा सकते हैं।
यही नहीं हाल ही नवोजत सिंह सिद्धू ने नए ट्वीट में एक वीडियो भी अपलोड किया जिसमें उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ तस्वीरें हैं। उससे पहले अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच मार्च में चाय पर मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद अटकलें लगाई गई थीं कि, कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अमृतसर के विधायक के पुनर्वास की कोशिश कर रहा है, जिन्होंने 2019 में स्थानीय निकाय मंत्रालय से हटाए जाने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications