Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी

Navjot Kaur Love Story : पंजाब की पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, वजह है उनकी नई पार्टी, जी हां, पूर्व क्रिकेटर और राजनेता सिद्धू की पत्नी नवजोत ने अपनी नई पार्टी बना ली है, जिसका नाम उन्होंने भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (BRP) रखा है।

आपको बता दें कि ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली नवजोत कौर और नेता-क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति और क्रिकेट की दुनिया के हॉट कपल्स में से एक कहे जाते हैं। दोनों का नाम एक होने की वजह से भी लोग इस कपल की काफी तारीफ करते हैं।

Navjot Kaur Love Story

दोनों का रिश्ता अपने आप में एक खुली किताब है, इनकी प्रेम कहानी कॉलेज की गेट से शुरू हुई थी, जिसके बारे में सिद्धू ने खुद 'कपिल शर्मा' के शो में खुलासा किया था।

पहली नजर में ही Navjot Kaur ने कर दिया था क्वीन बोल्ड: Sidhu

स्पिनरों के छक्के छुड़ाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि 'मैं तो पहली नजर में ही नवजोत पर दिल हार बैठा था, क्या करूं वो थी ही ऐसी कि मैं क्लीन बोल्ड हो गया।' इसके बाद हंसते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया था कि 'नवजोत कौर को उन्होंने कॉलेज जाते वक्त पहली बार देखा था, फिर जांच पड़ताल करने पर पता चला था कि मोहतरमा मेडिकल कॉलेज में पढ़ती हैं।'

Navjot Kaur Love Story

'मुझे पूरा भरोसा था कि कुड़ी तो मेरी ही होकर रहेगी'

सिद्धू ने आगे कहा कि 'फिर दिमाग में ख्याल आया कि शायद इतनी पढ़ी लिखी बंदी है, मुझ पर घास ना डाले लेकिन हम भी ठहरे सरदार, कहां हार मानने वाले, मैं रोज इनके पीछे-पीछे स्कूटर से कॉलेज और कॉलेज से घर तक जाने लग गया , ये सिलसिला लंबा चला लेकिन मुझे पूरा भरोसा था कि कुड़ी तो मेरी ही होकर रहेगी।'

'पूरे पटियाले के लड़कों को चिकन खिला डाला था'

आपको बता दें कि नवजोत सिंह घंटों नवजोत सिंह का इंतजार कॉलेज के गेट पर किया करते थे। यही नहीं नवजोत को पटाने के लिए सिद्धू ने तब लगभग पूरे पटियाले के लड़कों को चिकन तक खिला डाला था और सबसे कहा था कि 'वो तेरी होने वाली भाभी है इसलिए उसे छोड़कर किसी को भी पटाने की सोचो तुमलोग।'

Navjot Kaur Love Story

'नवजोत कौर के दिल में बजी सिद्धू के नाम की घंटी'

आंखों-आंखो में बातें करने और घर तक पीछा करने का ये सिलसिला सालों तक चलता रहा और आखिरकार एक दिन नवजोत कौर के दिल में भी क्रिकेटर के प्यार की घंटी बजी और फिर दोनों ने शादी कर ली और सदा के लिए एक-दूसरे की आंखों में बस गए। इनके प्यार की खूबसूरत बगिया में दो फूल एक बेटा 'करण' और एक बेटी 'राबिया' हैं।

अपने-अपने क्षेत्र में महारथि रहे हैं मियां-बीवी

दोनों मियां-बीवी राजनीति में आने से पहले अपने-अपने क्षेत्र में महारथि रहे हैं, एक शानदार क्रिकेटर तो एक सधी हुई डॉक्टर। दोनों के समर्थक इन्हें इश्क के मैदान का 'बल्ला और गेंद' कहते हैं जो कि एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं।

एक नजर Navjot Kaur के प्रोफाइल पर

  • 15 जून 1963 को जन्मी नवजोत कौर सिद्धू पंजाब विधानसभा की पूर्व सदस्य हैं।
  • वह 2012 में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के तौर पर अमृतसर पूर्व से विधानसभा के लिए चुनी गई थीं।
  • वह पेशे से डॉक्टर हैं और राजनीति में आने से पहले, उन्होंने पटियाला के सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी थीं।
  • साल 2016 में नवजोत कौर ने अपने पति सिद्धू के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया था।
  • लेकिन साल 2025 में इन्होंने कांग्रेसे छोड़ दी और अप्रैल 2026 में इन्होंने नई पार्टी BRP बना ली।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+