मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल में रखने का खर्चा 55 लाख! AAP सरकार ने कैप्टन और रंधावा को भेजा नोटिस
Mukhtar Ansari row: पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में रखने के लिए 55 लाख रुपये की कानूनी फीस पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा से वसूलने की बात कही थी।
अब पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 55 लाख की वसूली के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जेल विभाग ने अमरिंदर और रंधावा को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।

नोटिस में किस बात पर मांगा गया जवाब
नोटिस में पूछा गया है कि मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश स्थानांतरित करने का विरोध करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील को शामिल करने पर इतनी राशि क्यों खर्च की गई...? जबकि अंसारी कई मामलों में आरोपी था। हमें ये भी पता है कि इसमें कोई सार्वजनिक हित या पंजाब राज्य का हित शामिल नहीं था। इस मामले में अब वकील ने 55 लाख रुपये का बिल दिया है। जिसमें से वकील को 17.60 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है।''
अमरिंदर सिंह उस वक्त पंजाब के मुख्यमंत्री थे, जबकि रंधावा उस समय जेल मंत्री थे। नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ट्वीट किया।
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ट्वीट में कही ये बात
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ट्वीट कर कहा, ''मुझे आपका नोटिस मिला भगवंत मान, जैसा कि मुझे पहले से पता था। आप फिर से अपने दावों से पीछे हट गए हैं और अब जो नोटिस दिया गया है वह 55 लाख के मुकाबले 17.60 लाख रुपये का है।चूंकि मैं ट्विटर-ट्विटर नहीं खेलता, इसलिए मैं कानूनी सहारा लूंगा और आपको आपकी ऊंची पहुंच से नीचे ला दूंगा।''
कारण बताओ नोटिस के मुताबिक यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को 24 जनवरी 2019 पंजाब की रोपड़ जेल में शिफ्ट किया गया था और वह 6 अप्रैल, 2021 तक वहीं रहा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications