'मान सरकार 'अन्नदाता' के साथ', केंद्र- किसान संगठनों की बैठक के बाद AAP पंजाब का ऐलान
चंडीगढ़ में किसान संगठनों के प्रतिनिधिओं और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई बैठक में सीएम भगवंत मान ने मध्यस्थता की। बैठक के बाद एक बयान में सीएम ने कहा कि किसानों की सभी जायज मांगों पंजाब सरकार सकारत्मक दृष्टिकोण रखती है। वहीं आम आदमी पार्टी की पंजाब राज्य इकाई ने कहा कि भगवंत मान सरकार किसानों के साथ खड़ी रहेगी। चंडीगढ़ की बैठक में सीएम मान की उपस्थिति किसान और पंजाब सरकार की एकजुटता का संदेश है।
किसानों के मार्च 'दिल्ली चलो' को लेकर किसान संगठन दिल्ली में प्रवेश की मांग को लेकर अड़े हैं। इस बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली की सीमा पर किसानों के रोकने के कड़े प्रबंध किए हैं। प्रदर्शन का पांचवां दिन है। शंभू बॉर्डर पर पंजाब के हजारों किसान अलग-अलग शहरों व गांवों से पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर आकर डट गए हैं।

केंद्र के साथ तीन दौर की वार्ता बेनतीजा रही है। रविवार को चौथे दौर की बातचीत पर सभी की नजरें टिकी हैं। इस बीच शंभू पर एक अस्थायी शहर बस गया है। किसानों ने यहां अपना आशियाना बना लिया है। सभी ट्रैक्टर ट्राली के पास गैस सिलेंडर चूल्हे के साथ राशन का प्रबंध है।
शंभू बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास करीब पांच किलोमीटर एरिया में अस्थायी नगर सा बस गया है। किसानों के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। बड़े स्तर पर दूध, खीर, जलेबी, पूरी छोले, पेय पदार्थ के अलावा दाल रोटी का लंगर दिन भर जारी रहती है।
इस बीच शनिवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री और किसान संगठनों के बीच हुई वार्ता की मध्यस्थता पंजाब के सीएम भगवंत मान ने की।
इस बैठक के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब के ऑफीशियल एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा गया, "...किसानों के इस मार्च का उद्देश्य एमएसपी की गारंटी, किसान कर्ज माफी समेत कई मांगें सरकार के सामने रखना है। देश के अन्नदाता के साथ, कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है मान सरकार... सीएम भगवंत मान ने ने दिया एकजुटता का संदेश, केंद्रीय मंत्रियों और किसानों के साथ की बैठक। पंजाब के जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने और हरियाणा सरकार द्वारा ड्रोन से गोलीबारी करने की स्पष्ट निंदा की। किसानों और केंद्र के बीच रविवार को होगी अगले दौर की बातचीत, किसानों को उनका हक दिलाने और इस मुद्दे को हल करने के लिए CM भगवंत मान वचनबद्ध हैं।"












Click it and Unblock the Notifications