पंजाब: कांग्रेस-बीजेपी छोड़ आप में शामिल हुए गुज्जर समुदाय के कई परिवार, मंत्री गुलाब चंद के सामने थामा झाड़ू

Punjab News: कैबिनेट मंत्री गुलाब चंद कटारूचक के नेतृत्व में भोआ हलके के समराला गांव में गुज्जर समुदाय के कई परिवारों ने कांग्रेस और बीजेपी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके शामिल होने से इलाके में आप का आधार मजबूत हुआ है।

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए अच्छा संदेश है। पंजाब में आम आदमी पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है। सीएम भगवंत मान के लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोग बेहद खुश और संतुष्ट हैं। इसलिए वे बीजेपी और कांग्रेस का दामन छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस-BJP छोड़ AAP में शामिल हुए गुज्जर समुदाय के लोग

पंजाब में आप को मिलेगी मजबूती
गुज्जर समुदाय के कई परिवारों ने कैबिनेट मंत्री गुलाब चंद कटारूचक के सामने झाड़ू थाम लिया। इससे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। उन्हें पंजाब में जमीनी स्तर पर और विकास करने में मदद मिलेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार लोगों के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

पंजाब में अकेल चुनाव लड़ेगी आप
वहीं, इससे पहले उन्होंने ऐलान कर दिया कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। वे इंडिया एलायंस के तहत कांग्रेस के साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका कहना है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी बहुत मजबूत स्थिति में है। हम सारी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल नहीं करने पर मान सरकार का बड़ा फैसला, अब कोने-कोने पहुंचेंगी पंजाब की झांकियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+