Punjab Polls 2022: 5 साल की बेटी की मां हैं BJP ज्वाइन करने वाली 'माही गिल', नहीं की है शादी, पढ़ें Profile
चंडीगढ़, 07 जनवरी। फिल्म 'देव डी' में आधुनिक पारो का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली ग्लैमरस अभिनेत्री माही गिल ने आज बीजेपी में शामिल हो गई हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नेता दुष्यंत गौतम पंजाब और भाजपा के महामंत्री सुभाष शर्मा की उपस्थिति में माही गिल ने आज चंडीगढ़ में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने माही का भाजपा में स्वागत किया है।

असली नाम रिंपी कौर गिल
आपको बता दें कि फिल्मों में माही के नाम से मशहूर इस अभिनेत्री का असली नाम रिंपी कौर गिल हैं, जो कि चंडीगढ़ के एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रहती हैं। पर्दे पर बिंदास और हॉट दिखने वाली माही असल जिंदगी में काफी प्राइवेट इंसान हैं, वो आम तौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा डिस्कस नहीं करती हैं।

पंजाबी फिल्म 'हवाएं
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से थिएटर में परास्नातक करने वाली माही ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म 'हवाएं' से की थी लेकिन उन्हें असल पहचान मिली अनुराग कश्यप की हिट फिल्म ' देव डी' से, जिसमें उनका निभाया पारो का किरदार हर किसी के प्रभावित कर गया।।
अपनी एक अलग पहचान बनाई
इसके बाद उन्होंने गुलाल, दबंग, साहब बीवी और गैंगस्टर, साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स, साहब बीवी और गैंगस्टर 3, माइकल, पानसिंह तोमर, दबंग 2, जंजीर, बुलेट राजा, अपहरण और दुर्गामती जैसी फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
Recommended Video

Boy Friend के साथ गोवा में रहती हैं माही
अभी तक करीब 35 फिल्मों में काम कर चुकीं माही 46 वर्ष की उम्र में भी अविवाहित हैं। उन्होंने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में शादी और बच्चे को लेकर कुछ खास बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि बच्चे और परिवार के लिए शादी जरूरी तो नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा था कि 17 साल के उम्र में ही उन्होंने शादी की थी हालांकि ये शादी अधिक चली नहीं और बहुत ही जल्द टूट गई।
पांच साल की बेटी की मां हैं माही
उन्होंने बताया था कि वो एक पांच साल की बेटी वेरोनिका की मां हैं और वो एक रिलेशनशिप में भी हैं। वो अपने Boy Friend के साथ गोवा में रहती हैं और मुंबई में काम के सिलसिले में आती-जाती रहती हैं। गोवा में उनके Boy Friend के होटल का बिजनेस है और वो जम्मू के रहने वाले हैं।

खूब पढ़े-लिखे और तरक्की करें
माही ने कहा था कि 'मैं कोशिश करूंगी कि मेरी बेटी भी मेरी ही तरह सेल्फ डिपेंडेंट बने और खूब पढ़े-लिखे और तरक्की करे।'
'शादी एक खूबसूरत रिश्ता है'
उन्होंने कहा था कि 'शादी एक खूबसूरत रिश्ता है, जिसे आप मन से स्वीकारें तब ही करनी चाहिए, यह करनी है या नहीं, यह आपकी पर्सनल च्वॉइस पर डिपेंड करता है।अभी उन्हें लगता है कि शादी नहीं करनी चाहिए तो वो नहीं कर रहीं, जिस दिन उन्हें लगेगा कि करनी चाहिए तो वो शादी कर लेंगी।'












Click it and Unblock the Notifications