लोकसभा चुनाव 2024: अरविंद केजरीवाल ने ज़ीरकपुर में किया विशाल रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
लोकसभा चुनाव के अंतर्गत छह चरणों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है आखिरी और सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी और चुनाव परिणाम 4 जून को वोटों की गिनती के बाद घोषित होगा।
छह चरणों के दौरान दिल्ली समेत अन्य राज्यों में इंडिया गठबंधन के लिए ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो करने के बाद अब आम आदमी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिन से पंजाब में डेरा जमाए हुए हैं और आप प्रत्याशियों के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा रोड शो में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि इस बार पंजाब की जनता 13 के 13 सांसद AAP के जितवा रही है।
गौरतलब है कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के तहत आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। मतदान से पहले आम आदमी पार्टी युद्ध स्तर पर प्रचार कर रही है।
वहीं आम आदमी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के वोटरों से मंगलवार को अपील की कि आप को 13 सीटों पर जीत दिलाए ताकि हम पंजाब का हक केंद्र से दिलवा सकें।












Click it and Unblock the Notifications