पत्‍नी डॉ गुरुप्रीत कौर ने सीएम मान संग डाला वोट, हाल ही में दिया बेटी को जन्म, वोटिंग के बाद कही ये बात

Punjab Lok Chuav Elections 2024 Voting: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए आज यानी 1 जून को मतदान हो रहा है। जिसमें अन्‍य राज्‍यों के अलावा पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान सुबह-सवेरे ही मतदान करने पहुंचे।

सीएम भगवंत मान के साथ उनकी पत्‍नी डॉ गुरप्रीत कौर भी साथ थी। जिन्‍होंने अभी हाल ही में एक प्‍यारी सी बच्‍ची को जन्‍म दिया है। भगवंत मान और उनकी डॉ पत्‍नी ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए वोट डाला।

punjab cm

वोट डालने के बाद पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की पत्‍नी डॉ गुरप्रीत कौर ने पंजाब कीि महिलाओं से घर से बाहर निकलकर वोट डालने क अपील की। इइसके साथ ही उन्‍होंने वोट डालकर अच्‍छी सरकार चुनने में योगदान करने का आह्वान किया।

पंजाब सीएम मान की पत्‍नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा मैं महिलाओं से अपील करती हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और वोट करें। हमें भी एक अच्छी सरकार चुनने में योगदान देना चाहिए जो हमारे लिए काम कर सके।

बता दें पंजाब का मुख्‍यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान ने 7 जुलाई 2023 को अपने से 16 साल छोटी डॉ गुरप्रीत कौर से शादी की थी। सीएम मान की ये दूसरी पत्‍नी हैं।

हरियाणा के पेहोवा की निवासी डॉ कौर एमबीबीएस डॉक्‍टर हैं और उन्‍होंने सीएम मान शादी के बाद मार्च 2024 को एक प्‍यारी सी बेटी को जन्‍म दिया है। बेटी के जन्‍म की जानकारी स्‍वयं सीएम भगवंत मान ने दी थी और सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा था भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। मां और बच्‍चा दोनों स्‍वस्‍थ हैं।

बता दें भगवंत मान का उनकी पहली पत्‍नी से सालों पहले तलाक हो चुका है उनकी पहली पत्‍नी से दो बड़े-बड़े बच्‍चे हैं। जो विदेश में अपनी मां के साथ ही रहते हैं। पंजाब के 50 वर्षीय सीएम भगवंत मान की नवजात बच्‍ची से मिलने हाल ही दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल मिलने उनके घर पहुंची थी। जिसका वीडियो सीएम केजरीवाल ने खुद अपने एक्‍स सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+