पंजाब: 'यही मेरी असली कमाई', कुलदीप सिंह धालीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए शेयर किया वीडियो
Lok Sabha Election 2024: पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की तैयारी बहुत तेजी से चल रही है। आप कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। आप नेताओं ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।
इस बीच अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है यही मेरी असली कमाई है। उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए वीडियो पोस्ट किया है।

वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पंडाल के अंदर भारी संख्य में लोग पहुंचे हैं। वे लोगों को संबोधित कर रहे हैं। पंडाल में उपस्थित लोग उन्हें सुन रहे हैं। वे अमृतसर से चुनाव लड़ रहे हैं। वे अभी विधायक हैं और भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सुनील जाखड़ ने की भगवंत मान सरकार के काम की तारीफ, AAP ने कहा- हम सही रास्ते पर












Click it and Unblock the Notifications