पंजाब दौरे पर दो दिन के लिए आएंगे केजरीवाल, तिरंगा यात्रा के ज़रिये AAP को देंगे जीत का मंत्र
आज भारतीय जनता पार्टी का लुधियाना में कार्यक्रम है, वहीं कल एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिनों के लिए पंजाब दौरे पर आ रहे हैं।
चंडीगढ़, 14 दिसम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। कृषि कानून वापस लेने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी भी पंजाब में सियासी ज़मीन मज़बूत करने लिए आज से चुनावी मैदान में सक्रिय हो गई है। इस बाबत लुधियाना में आज भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किया है इस दौरान पंजाब चुनाव का ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतादाताओं को पार्टी की उपलब्धियां बताएंगे। आज भारतीय जनता पार्टी का लुधियाना में कार्यक्रम है, वहीं कल एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिनों के लिए पंजाब दौरे पर आ रहे हैं।

भाजपा की काट करेंगे केजरीवाल
पंजाब के सियासी गलियारों में यह चर्चाएं ज़ोरों पर हैं कि अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी के लुधियाना वाले कार्यक्रम को देखते हुए ही तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम लुधियाना में ही रखा है ताकि वह भाजपा की काट कर सकें। ग़ौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने किसान आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब में पहली बार चुनावी मैदान में लुधियाना से क़दम रख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी कल (15 दिसंबर) तिरंगा यात्रा के लिए जालंधर औऱ लांबी जाएंगे। 15 और 16 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर रहेंगे।

केजरीवाल देंगे जीत का मंत्र
अरविंदर केजरीवाल अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जालंधर और लंबी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने पंजाब में जब भी जनसभा को संबोधित किया है राज्य की जनता के लिए कुछ न कुछ गारंटी घोषणाएं ज़रूर की है। मोगा दौरे के दौरान केजरीवाल ने पंजाब की 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला को एक हज़ार रुपये हर महीने देने का वादा किया था, साथ ही अच्छी शिक्षा की गारंटी भी दी। वहीं ड्यूटी के दौरान शहीद हुए राज्य के जवानों के परिवार को एक करोड़ रुपए की राशि देने का ऐलान किया भी किया था। अपने पंजाब दौरे के दौरान तिरंगा यात्रा के ज़रिए केजरीवाल पंजाब में जीत का मंत्र देने की तैयारी कर रहे हैं।

15 दिसंबर को होगी तिरंगा यात्रा
आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा 15 दिसंबर सुबह 11 बजे श्रीराम चौक से शुरू होगी और डॉ. अंबेडकर चौक पर ख़त्म होगी। तिरंगा यात्रा में आम आदमी पार्टी पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद रहेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पंजाब में आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में एक्टिव हो चुकी है। दिलचस्प बात है कि अरविंद केजरीवाल खुद पंजाब के दौरे कर लगाता गारंटी घोषणा कर रहे हैं। हाल ही में 8 दिसंबर को जालंधर दौरे के दौरान करतारपुर में महिलाओं के लिए गारंटी घोषणा करते हुए कहा था कि उनकी पंजाब में अगर सत्ता में उनकी आई तो 18 साल से ज़्यादा उम्र वाली हर महिला को एक हज़ार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इस बाबत उन्होंने महिलाओं से गारंटी कार्ड भी भरवाया था। ग़ौरतलब है कि सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने ही पंजाब में मुफ्त शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को चुनावी मुद्दा बनाया था, इसके बाद ही दूसरी सियासी पार्टियों ने भी इन मुद्दों पर ध्यान दिया। केजरीवाल के पंजाब दौरे पर सभी सियासी दलों की निगाहें टिकी हुई हैं कि अब केजरीवाल कौन सा नया दांव खेलेंगे।
ये भी पढ़े: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू क्यों पड़ रहे हैं कमज़ोर, समझिए पूरा मामला
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications