Kargil Vijay Diwas: पंजाब CM मान ने वीरों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ देने का वादा
चंडीगढ़। आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके लिए सीएम राजधानी चंडीगढ़ में स्थित युद्ध स्मारक पर गए। यहां उन्होंने पुष्प चढ़ाते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद सीएम ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए आर्थिक सहायता देने का वादा किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडियाकर्मियों के समक्ष कहा कि, हम उन सैनिकों को सलाम करते हैं जो कठिन परिस्थितियों में हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। इसके बाद मान ने कहा कि, हम ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवार को 1 करोड़ देंगे, हालांकि यह सैनिकों के बलिदान के बराबर नहीं है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।'













Click it and Unblock the Notifications