कपूरथला गोलीबारी घटना पर मंत्री बलजीत कौर बोलीं- पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति स्थिर है

पंजाब के कपूरथला में गुरुवार को तड़के एक गुरुद्वारे में निहंग सिख के समूह ने गोलबारी की,इस गोलाबारी में एक पुलिस कांस्‍टेबल की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। कपूरथला में हुई इस घटना पर पंजाब की भगवंत मान सरकार की मंत्री बलजीत कौर ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए दावा किया कि पंजाब में कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति स्थिर है।

 punjab Minister Baljeet Kaur

पंजाब सरकार की मंत्री बलजीत कौर ने कपूरथला में हुई गोलाबारी की घटना पर कहा "पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति स्थिर है। AAP सरकार के कार्यकाल में यह वास्तव में बेहतर है। कुछ चीजें हैं जिनमें समय लगता है लेकिन कुल मिलाकर स्थिति बेहतर है।"

बता दें पंजाब के कपूरथला में गुरुवार की सुबह निहंग सिख के एक समूह द्वारा की गई गोबाबारी की घटना जिसमें एक कांस्‍टेबल ने जान गवां दी और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस गोलाबारी में घायल हुए पुलिसकर्मियों को अस्‍पताल में तुरंत भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, कपूरथला में स्थित गुरुद्वारे में पुलिस और निहंस सिखों के समूह के बीच सुबह झड़प हुई, जिसके बाद ताबड़तोड़ गोलीबार हुई जिसमें कान्‍स्‍टेब की मौत हो गई। इस गोलाबारी की घटना में जिस कान्‍सटेबल की मौत हुई है उसकी पहलचान जयपाल सिंह के रूप में हुई है। इस घटना में मारे गए कान्‍सटेबल की तैनाती वर्तमान समय में लोधी पुलिस थाने में थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये गोलीबारी गुरुद्वारे के स्वामित्व को लेकर हुई है। निहंगो द्वारा गुरुद्वारा कथित तौर पर कब्जा कर लिया गया था, पंजाब पुलिस गुरुद्वारा परिसर खाली करवाने के लिए गई थी तब निहंस सिखों ने पुलिस वालों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार गुरुद्वारे के अंदर कई निहंस सिख हैं, उन्‍हें पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ऑपरेशन चला रही है, अब तक पुलिस इस मामले में दस आरोपियों को अरेस्‍ट कर चुकी है।

पुलिसकर्मियों कपर निसंह सिख के समूह द्वारा की गई ये पहली घटना नहीं है, इससे पहले वर्ष 2020 में निहंस प्रदर्शनकारियों ने पटियाला में एक पुलिस अधिकार का हाथ काट दिया था, पुलिस का हाथ प्रदर्शनकारियों ने तब काटा था जब पुलिस अधिकारी कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगाने का प्रयास कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+