सोनू सूद की बहन मालविका के लिए कपिल शर्मा और हरभजन सिंह ने शेयर किया खास वीडियो संदेश
अमृतसर, 20 फरवरी। पंजाब में आज विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बार बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूच सचर भी मैदान में हैं। मालविका के पक्ष में कॉमेडियन कपिल शर्मा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया है। कपिल मिश्रा ने मालविका के पक्ष में एक वीडियो संदेश जारी करके उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। कपिल ने पंजाबी में यह वीडियो शेयर किया है, उन्होंने कहा कि मेरी बड़ी बहन मालविका सूद नई शुरुआत करने जा रही है, आपको मेरी बधाई, आप लोगों की सेवा करती रहिए, बाबा आप पर कृपा करेगा। कपिल ने जिम में साइकिलिंग करते हुए यह वीडियो संदेश शूट किया है और उन्होंने सोनू सूद को भी शुक्रिया अदा किया है जिनकी वजह से वह जिम पहुंचे हैं।

Recommended Video
वहीं हरभजन सिंह ने भी वीडियो संदेश के जरिए मालविका सूद को बधाई दी है। हरभजन सिंह ने वीडियो संदेश में कहा कि मेरे भाई सोनू सूद और उनकी बहन मालविका को बधाई। मैं इस परिवार को कई सालों से जानता हूं, ईश्वर ने आपको बहुत साहस दिया है कि आप लोगों की मदद कर पाएं। मैं कामना करता हूं कि आप ऐसे ही लोगों की मदद करते रहे। बता दें कि आज पंजाब में सभी 117 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भाजपा, अकाली दल के बीच सीधा मुकाबला है।
गौरतलब है कि मालविका सूद ने जनवरी माह में ही कांग्रेस की सदस्यता ली थी और राजनीति में आने का ऐलान किया था। उन्होंने पंजाब चुनाव से पहले राजनीति में आने का फैसला लिया और पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा। कांग्रेस ने मालविका को उनके गृह क्षेत्र मोगा से टिकट दिया है। देखने वाली बात यह है कि क्या मालविका को लोग अपना समर्थन देते हैं या नहीं। कांग्रेस पार्टी की ओर से मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ही पार्टी का सीएम फेस घोषित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications