Jalandhar Lok Sabha Bypoll Election Result 2023: जालंधर सीट पर AAP के नेता सुशील रिंकू 58,000 वोटों से जीते
Jalandhar (Punjab) Lok Sabha Bypoll Election Result 2023: जालंधर (पंजाब) लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के जालंधर के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू 65 हजार वोटों से जीत गए हैं।

Jalandhar (Punjab) Lok Sabha Bypoll Election Results 2023 Latest Updates: पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के 47 वर्षीय उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने 58 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत लिया है। दिल्ली सीएम और आप प्रमुख ने उन्हें बधाई दी है।
लंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार (13 मई) सुबह 08 बजे से शुरू थी। इस सीट पर 19 उम्मीदवारों में से आप के सुशील रिंकू, कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी, भाजपा के इंदर इकबाल सिंह अटवाल और शिअद के सुखविंदर कुमार सुखी प्रमुख हैं।
जालंधर सीट जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी और उपचुनाव 10 मई 2023 को हुआ था।
Jalandhar Lok Sabha Bypoll Results 2023 Updates
-जालंधर में AAP के सुशील रिंकू भारी वोटों से जीते
आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने 3,02,279 मतों के साथ जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 58,691 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
-जालंधर में AAP 60 हजार वोटों से आगे
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप उम्मीदवार सुशील रिंकू अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी से 59,000 से अधिक वोटों से आगे हैं।
-जालंधर उपचुनाव: AAP 50 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
-लीड: 52064 (आप)
-सुशील कुमार रिंकू (आप): 2,60822
-करमजीत कौर चौधरी (कांग्रेस): 2,08758
-डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी (शिअद): 1,26,627
-इंदर इकबाल सिंह अटवाल (भाजपा): 1,25,816
-जालंधर में AAP 20 हजार से वोटों से आगे, लीड: 20,545 (आप) (सुबह 10:22 तक के आंकड़े)
Recommended Video

-सुशील कुमार रिंकू (आप) : 1,21,710
-करमजीत कौर चौधरी (कांग्रेस) : 1,01,256
-इंदर इकबाल सिंह अटवाल (भाजपा): 66,832
-डॉ सुखविंदर कुमार सुखी (शिअद): 59307
-जालंधर में आप आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर (सुबह 09:34 तक के आंकड़े)
सुशील कुमार रिंकू (आप) : 55630
करमजीत कौर चौधरी (कांग्रेस): 49800
इंदर इकबाल सिंह अटवाल (भाजपा): 32613
डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी (शिअद): 25600
- शुरुआती रुझानों में जालंधर सीट पर फिलहाल कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा से आप आगे चल रही है। (सुबह 09 बजे तक के आंकड़े)
-आदमी पार्टी (आप) के उम्म्मीदवार सुशील रिंकू आगे चल रहे हैं।
- जालंधर लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह 08 बजे शुरू हुई।
जानिए जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 के बारे में...?
जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण खाली हुई थी। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) दोनों ने सहानुभूति कारक पर अपनी उम्मीदें लगाए हुए थे। जबकि आप 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए एक बूस्टर शॉट के रूप में चुनाव जीतना चाहती थी और उन्हें बड़ी जीत मिली है।
जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 10 मई को हुआ था और इसमें 54.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। 16,21,800 योग्य मतदाताओं में से 8,87,154 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।












Click it and Unblock the Notifications