Neha Bassi कौन थीं? पति-सास बने जानवर, बहू को दी ऐसी मौत, कांप जाए रूह! 7 साल की शादी का खौफनाक अंत
Jalandhar Neha Bassi Murder: जालंधर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां 7 साल पुरानी शादी अचानक दर्दनाक अंत के साथ खत्म हो गई। पति-सास ने मिलकर कॉलेज लेक्चरर नेहा की बेरहमी से हत्या कर दी। पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही पत्नी को टॉयलेट साफ करने वाला हार्पिक पिला दिया। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर पति और सास फरार हो गए। वहीं, नेहा मौत से जंग हार गई और वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज नेहा के बयान और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस जांच अभी जारी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं सब कुछ...

Who Was Neha Bassi: कौन थीं नेहा बस्सी? 7 साल पहले हुई थी शादी
मामला करतारपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के निवासी उमंग बस्सी से करीब 7 साल पहले मूल रूप से संगरूर जिले के धूरी की रहने वाली नेहा की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों की एक बेटी हुई, जिसकी उम्र करीब 6 साल बताई गई है। नेहा करतारपुर में अपने पति, सास कुसुम बस्सी और बेटी के साथ रहती थीं। बताया गया है कि वह सेंट सोल्जर कॉलेज में लेक्चरर थीं। परिजनों के मुताबिक शादी के शुरुआती सालों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा।
विवाद की जड़ क्या थी? पति पर दूसरी महिला से संबंध का आरोप
मामले में दर्ज नेहा के बयान के मुताबिक, उनके पति उमंग बस्सी के सतनाम कौर नाम की महिला के साथ कथित संबंध थे। नेहा ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा। नेहा ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में कथित तौर पर बताया कि वह पति के अवैध रिश्ते का विरोध करती थीं और इसी वजह से घर में झगड़े होते थे। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद नेहा ने आरोप लगाया कि पति और सास ने मिलकर उसे जबरन टॉयलेट साफ करने वाला क्लीनर पिला दिया।
हार्पिक पिलाने के बाद बिगड़ी हालत, वेंटिलेटर पर पहुंचीं नेहा
हार्पिक पीने के बाद नेहा की हालत तेजी से बिगड़ गई। उसे गंभीर अवस्था में जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। हालत इतनी खराब थी कि वह बोलने की स्थिति में नहीं थीं। ऐसे में उसका बयान लिखित रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया। इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई। लिखित बयान के आधार पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मौत से पहले दिया बयान, पति-सास पर केस
पुलिस ने नेहा के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान के आधार पर उमंग बस्सी और कुसुम बस्सी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रिपोर्टों के अनुसार, उनके खिलाफ BNS की धारा 123, 109 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।
24 घंटे बाद मिली बेटी की मौत की खबर
नेहा के भाई अमरीश कुमार ने आरोप लगाया कि मायके वालों को घटना की जानकारी करीब 24 घंटे बाद मिली। परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। रिपोर्टों के मुताबिक, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में नेहा के भर्ती होने के बाद पति और सास वहां से चले गए और छह साल की बच्ची को भी अपने साथ ले गए।
नेहा के पीछे रह गई 6 साल की बेटी
इस पूरे मामले का सबसे दर्दनाक पहलू नेहा की छह साल की बेटी है। करीब सात साल पहले शादी के बाद शुरू हुआ परिवार अब एक ऐसी बच्ची के साथ खत्म हो गया, जिसने अपनी मां को खो दिया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद बच्ची को पति और सास अपने साथ लेकर चले गए। वहीं परिवार अब नेहा के लिए न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
