एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी फाइनल में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, पंजाब सीएम ने बधाई देते हुए लिखा- चक दे इंडिया
एशियन गेम्स 2023 में पंजाब के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी फाइलन में भातर ने जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो और मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने एक-एक गोल किया।

पंजाब के खिलाड़ियों की इस शानदार जीत पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई दी है और कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पंजाब के 10 खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा है। इससे आज सभी पंजाबियों का गौरव बढ़ा है। चक दे इंडिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा
एशियन गेम्स 2023 में पुरुष हॉकी फाइनल में भारत ने जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए और मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने 1-1 गोल किया। सभी को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लिए गर्व की बात है कि पंजाब के 10 खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। इससे हम सभी पंजाबियों का मान और बढ़ गया है। चक दे इंडिया
इसके अलावा एशियन गेम्स में तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतने वो पंजाब के प्लेयर्स को भी राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई देते हुए x पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने लिखा
एशियन गेम्स 2023 में प्रणीत कौर, ज्योति सुरेखा और अदिति स्वामी ने एशियाई खेलों में महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम में भारत के लिए 19वां स्वर्ण पदक जीता। मान ने कहा मान वाली बात ये है कि मानसा की प्रनीत कौर जो एक इस टीम का हिस्सा हैं उन्होंने पंजाब के लिए 16वां और ओवरआल 19वां पदक जीता है।












Click it and Unblock the Notifications