यूक्रेन में फंसे छात्रों और अन्य लोगों की सकुशल वतन वापसी के लिए 24x7 हेल्पलाइन नंबर जारी

यूक्रेन में फंसे छात्रों और अन्य लोगों को सकुशल वतन वापसी के लिए केंद्र और राज्य सरकार पुरज़ोर कोशिश कर रही है।

चंडीगढ़, 28 फरवरी 2022। यूक्रेन में फंसे छात्रों और अन्य लोगों को सकुशल वतन वापसी के लिए केंद्र और राज्य सरकार पुरज़ोर कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष अरुण सूद ने यूक्रेन में चंडीगढ़ के फंसे छात्रों और अन्य लोगों को बचाने के लिए एक समिति का गठन किया है। इस बाबत 24x7 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद देविंदर सिंह बबला हैं, समिति के सदस्यों में हरिंदर स्लच( संयोजक भाजपा एनआरआई विभाग) अधिवक्ता रुचि सेखरी( भाजपा कानूनी प्रकोष्ठ) नरेश अरोड़ा (प्रवक्ता भाजपा चंडीगढ़) और जसमनप्रीत सिंह (पार्षद) का शामिल है। यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजन हेल्पलाइन नंबर 86999999599 पर संपर्क कर सकते हैं जो 24x7 उपलब्ध होगा।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: यूक्रेन से 240 Indians की देश वापसी, बताया हालात बेहद खराब | वनइंडिया हिंदी
    arun sood

    पोलैंड और स्लोवेकिया की सीमाओं में भी सुविधाएं उपलब्ध
    यूक्रेन में भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश के मुताबिक भारतयी जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सभी मुमकिन कोशिश कर रही है। रोमानियाई सीमाओं तक पहुंचने वाले छात्रों के साथ यहां पहले ही 5 उड़ानें उतर चुकी हैं। पोलैंड और स्लोवेकिया की सीमाओं में भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, क्रिएन रिजेजू, जनरल वीके सिंह व्यक्तिगत रूप से निकासी और एयरलिफ्टिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए वहां यात्रा कर रहे हैं।

    हेल्पलाइन नंबरों के साथ टीम का गठन
    भारतीय जनता पार्टी ने सभी राज्य इकाइयों को परिवारों को अच्छी तरह से सूचित रखने की सलाह दी है और साथ ही राज्य और संबंधित जिला स्तरों पर समर्पित हेल्पलाइन नंबरों के साथ एक टीम गठित करने और उन्हें व्यापक रूप से प्रचारित करने का निर्देश दिया है। छात्रों के परिवारों से संपर्क करें और निकासी के संबंध में सरकार के प्रयासों के बारे में उन्हें सूचित करके उनका मनोबल बनाए रखें। उन्हें अंतिम व्यक्ति को निकालने में सरकार की ईमानदारी से अवगत कराएं, यह एक युद्ध क्षेत्र है, कर्फ्यू है इसलिए छात्रों को सुरक्षित आश्रयों में ले जाया गया है। जब भी स्थिति थोड़ी शांत होती है तो सीमाओं की यात्रा सुगम हो जाती है। छात्रों के पते उपलब्ध कराए जाएंगे।

    टीम में महिला सदस्यों का होना आवश्यक है- अरुण सूद
    अरुण सूद ने कहा कि हमें यूक्रेन में फंसे छात्रों के डिटेल्स स्थानीय स्तर पर भी ग्रहण करना चाहिए। राज्य स्तर के पदाधिकारी और सांसद, विधायक को घरों का दौरा करने की आवश्यकता है। टीम में महिला सदस्यों का होना आवश्यक है। मनोबल बनाए रखने के लिए सरकार के प्रयासों और सफलता का व्यापक प्रचार करें। वहीं अरुण सूद ने कहा कि हमें इस मुश्किल वक़्त में साथ खड़े होकर डटकर मुकाबला करना होगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने वंदे भारतम मिशन के माध्यम से इराक, यमन, अफगानिस्तान और कोरोना संकट के दौरान ऐसी स्थितियों को सफलतापूर्वक संभाला है। समन्वय के लिए एक समर्पित ट्विटर हैंडल @opganga बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े गतिविधियों का समन्वय करेंगे।

    ये भी पढ़ें : Ukraine crisis: भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, ट्रेनों से पश्चिमी भागों में जाने के दिए निर्देश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+