पंजाब में गर्मी ने मचाया कोहराम, भगवंत मान सरकार ने स्कूलों में की छुट्टी
Punjab News: पंजाब में गर्मी ने कोहराम मचा रखा है। वहीं चंडीगढ़ में शुक्रवार का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में 20 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है। इस बीच स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में एक जून से 30 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे,हालांकि अभी इसमें 14 दिनों का वक़्त बाकी है।
पंजाब सरकार ने यह निर्णय भीषण गर्मी के मद्देनजर लिया है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने कई प्रदेशों में हीट वेब चलने की आशंका भी जताई है।

ऐसे में बच्चों का स्कूल आना जाना परेशानियों भरा हो सकता है। लू का शिकार बनकर में आने से बच्चे बीमार भी पड़ सकते हैं। इन्ही दुशवरियों को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि पंजाब के सरकारी व प्राइवेट सभी स्कूल एक से तीस जून तक बंद रखे जाएंगे। इस बीड कोई भी स्कूल नहीं खुलेगा।
पंजाब में गर्मी अपने चरम पर है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। पंजाब के कई इलाकों में पारा 44.5 डिग्री तक पहुंच चूका है। इसी बीच मौसम विभाग ने पूरे पंजाब में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है
यह भी पढ़ें पंजाब में अरविंद केजरीवाल की अपील, मेरी आजादी के लिए बटन दबाना, CM भगवंत मान बोले - 25 मई, बीजेपी गई












Click it and Unblock the Notifications