हरियाणा सरकार में मंत्री Anil Vij ने मोहाली में की कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात, तस्वीर वायरल

Anil Vij Captain Amarinder Singh Meeting: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में घुटने की सफल सर्जरी की गई है। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उनसे मुलाकात करने के लिए हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज पहुंचें।

इस बीच हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अस्पताल पहुंचकर अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। कैप्टन अस्पताल के बिस्तर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और अनिल विज उनके पास खड़े होकर बातचीत कर रहे हैं। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया। हालांकि, इसके सियासी मायने भी हैं।

Anil Vij Captain Amarinder Singh Meeting

Anil Vij ने अस्पताल जाकर की मुलाकात

कैप्टन अमरिंदर सिंह को सोमवार, 9 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से घुटने की समस्या से जूझ रहे पूर्व मुख्यमंत्री का चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने का फैसला लिया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सर्जरी बिना किसी जटिलता के पूरी हुई और रिकवरी प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है।

इस मुलाकात के सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। ऐसे वक्त में हरियाणा सरकार के मंत्री का उनसे मुलाकात करना सांकेतिक माना जा रहा है।

Captain Amarinder Singh हालिया बयानों की वजह से भी चर्चा में

अमरिंदर सिंह हाल के दिनों में अपने राजनीतिक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में भाजपा की कार्यशैली को कांग्रेस से अलग बताया था। उनका कहना था कि कांग्रेस में फैसले शीर्ष स्तर पर जरूर होते थे, लेकिन विधायकों और सांसदों से सलाह ली जाती थी, जिससे व्यवस्था अधिक लोकतांत्रिक नजर आती थी। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा था, 'भाजपा में निर्णय लेने की प्रक्रिया अपेक्षाकृत कठोर है, जबकि कांग्रेस राय लेने में अधिक लचीली थी। मेरे पास 60 साल का राजनीतिक अनुभव है, लेकिन मैं अपनी राय थोप नहीं सकता और मुझसे सलाह भी नहीं ली जा रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+