हरीश रावत ने माना-पंजाब कांग्रेस में सब ठीक नहीं, बोले-कैबिनेट में फेरबदल पर चर्चा नहीं

नई दिल्ली, सितंबर 02: पंजाब कांग्रेस में चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। पंजाब प्रभारी हरीश रावत लगातार सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू से मुलाकात करे मामले को रफादफा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने आज माना कि, मैं यह नहीं कहूंगा कि सब ठीक है, लेकिन हम इसकी ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन पंजाब कैबिनेट में फेरबदल पर चर्चा नहीं हुई है।

Harish Rawat says all is not well in Punjab Congress There was no discussion on reshuffle

हरीश रावत ने कहा कि जो नाराज मंत्री थे वे मुझसे मिलने नहीं इस बात के लिए उनका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं। वरना मीडिया मेरे दौरे को पूरी तरह उन्हीं से जोड़ देती। उन्होंने कैप्टन सरकार की स्थिति पर जोर देते हुए कहा कि कुछ काम सरकार ने ऐसे किए जो बहुत अच्छे हैं, जिनकी हम तारीफ नहीं कर पाए उन्होंने कहा कि ये अमरिंदर सिंह सरकार की ही देने है कि वो बरगाड़ी का मामला सीबीआई के चंगुल से बाहर ले आए।

Recommended Video

    Punjab Congress: Harish Rawat के बयान पर Navjot Sidhu और Amarinder Singh में विवाद | वनइंडिया हिंदी

    हरीश रावत ने कहा कि, मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ, जब मैंने प्रेस के एक सेक्शन में ये न्यूज़ देखी कि मैंने और मुख्यमंत्री ने कैबिनेट फेरबदल को लेकर चर्चा की है। जबकि उसका कोई जिक्र भी नहीं आया। मैं, मुख्यमंत्री जी के पास 2 पॉइंट्स पर, एक पीसीसी अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षगणों ने एक 5 सूत्रीय मेमोरेंडम दिया था। मैं, उस मेमोरेंडम पर बात करने गया था और दूसरा कांग्रेस हाईकमान की तरफ से एक 18 सूत्रीय जिसको यह कहा जा सकता है कि क्या करना है, उनको पेपर दिया गया था तो उसके विषय में क्या प्रोग्रेस है, वह जानने के लिए गया था।

    उन्होंने आगे कहा कि, हमने 3 घंटे उन विषयों पर बातचीत की और मैं समझता हूं उसके कुछ पॉजिटिव रिजल्ट अगले कुछ दिनों के अंदर दिखाई देगा और पंजाब के हित में दिखाई देंगे। लेकिन मैं बिल्कुल साफ करना चाहता हूं, मेरे प्रेस के और दोस्त नाराज होंगे कि मैंने यह बात उनके साथ साझा क्यों नहीं की तो इसलिए मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि न मैंने जिक्र किया कैबिनेट फेरबदल का, न कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ने कोई जिक्र किया और वैसे भी फेरबदल हो, न हो यह डिसीजन कांग्रेस प्रेसिडेंट लेती हैं और उनकी तरफ से ऐसा कोई निर्देश न मुझे प्राप्त हुआ है और मैं समझता हूँ शायद मुख्यमंत्री जी को भी अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+