एशियन गेम्स में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वालों को मीत ने दी बधाई, कहा- पदक जीतने पर सरकार देगी इतना इनाम

Gurmeet Singh Meet Hayer: एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स में भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम ने यह कमाल करके दिखाया है।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम ने एक-एक गोल्ड मेडल जीता है। तो वहीं, रोइंग और निशानेबाजी में तीन कांस्य पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को पंजाब सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बधाई दी।

asian games 2023

मीत हेयर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, एशियन गेम्स में आज क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर और कनिका आहूजा ने एक-एक स्वर्ण और रोइंग खिलाड़ियों सुखमीत सिंह, सतनाम सिंह और जसविंदर सिंह और निशानेबाज विजयवीर सिद्धू ने तीन कांस्य पदक जीते। सभी पदक विजेताओं को बधाई।

इतना ही नहीं, उन्होंने चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारत के 653 सदस्यीय खेल दल को शुभकामनाएं दी। साथ ही, कहा कि 8 अक्टूबर तक होने वाले पंजाब के 48 एथलीट भाग ले रहे हैं। इसके अलावा अगले महीने 22 से 28 अक्टूबर तक होने वाले पैरा एशियन गेम्स में 10 पंजाबी पैरा एथलीट भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देश पर बनी नई खेल नीति को लागू करते हुए 58 खिलाड़ियों को तैयारी के लिए 4.64 करोड़ रुपये की नकद राशि दी गई है। खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा कि प्रति खिलाड़ी आठ-आठ लाख रुपये की राशि वितरित की गई। पहली बार खिलाड़ियों को तैयारी के लिए नकद राशि देने की शुरुआत की गई है।

इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले पंजाबी एथलीटों को पुरस्कार राशि के रूप में क्रमशः 1 करोड़ रुपये, 75 लाख रुपये और 50 लाख रुपये मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+