पंजाब सरकार ने दी खुशखबरी: कर्मचारियों की ग्रुप बीमा योजना की अदायगी में 4 गुना की बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की नई सरकार ने एक और खुशखबरी दे दी। सरकार ने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए ग्रुप बीमा योजना (जीआईएस) की अदायगी में 4 गुना वृद्धि कर दी है। पंजाब के नए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह फैसला लिया। सरकार के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपनी सहमति दी, इसी के साथ जीआईएस की वृद्धि का रास्ता साफ हो गया।

good news from Punjab government: increment in payment of group insurance scheme of employees

1 जनवरी 2023 से लागू होगा फैसला
सरकार के इस फैसले के बाद, पंजाब अब अगर किसी कर्मचारी की सेवा के दौरान मौत हो जाने या सेवानिवृत्ति के समय उसको 15 हजार रुपए से 1.20 लाख रुपए की अदायगी की जाती थी, वो अब 60 हजार रुपए से 4.80 लाख कर दी गई है। सरकार का यह फ़ैसला 1 जनवरी 2023 से लागू होगा।

news

किसानों से भी सार्थक बातचीत हुई
वित्त एवं सहकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों की बातचीत भी सार्थक रही। गन्ने की बकाया राशि सहित अन्य मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे। उसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य हरमीत सिंह तता मनजीत सिंह राय ने पंजाब सरकार से बातचीत की गुजारिश की। उनकी मंत्री चीमा के साथ बैठक हुई। जहां उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल पंजाब के 16 किसान संगठन चीनी मिलों की ओर पड़े बकाया लेने के मामले को लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। 26 मई को सुबह 10 से 2 बजे तक नेशनल हाईवे जाम करने की घोषणा की थी। वहीं, राज्य के वित्त एवं सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पत्र जारी कर जालंधर के सर्किट हाउस में 4.30 बजे बैठक करने की बात कही गई। इसके बाद नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला टाल दिया गया। सरकार ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांगें मान जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+