पंजाब में पेंशनर्स काे दी गई बड़ी राहत, PSPCL ने शुरू की डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट की सुविधा
पटियाला। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) की ओर से पेंशनर काे बड़ी राहत दी गई है। पीएसपीसीएल ने कहा है कि, पेंशनर काे अब दफ्तर में दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं हाेगी। पीएसपीसीएल ने पेंशनर के लिए डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट की सुविधा शुरू की है। इस बारे में बिजली मंत्री ने जानकारी दी।

पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि जीवन प्रमाण, एकाधर आधारित डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट संस्था के साथ डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट देने के लिए रजिस्टर किया है। पीएसपीसीएल में 75000 पेंशनर हैं, और इसके पहले पेंशनर काे दफ्तर में अपना लाइव सर्टिफिकेट देने के लिए साल में एक बार आना जरूरी था।

सुहेलेवाला नहर विस्तार के लिए मिले करोड़ों
पंजाब सरकार की ओर से फाजिल्का जिले में सिंचाई प्रणाली को और मज़बूत करने एवं कृषि के लिए नहरी पानी की आपूर्ति को सुनिश्चित बनाने के लिए राशि मुहैया कराई गई है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, राज्य पंजाब सरकार ने सुहेलेवाला माइनर के विस्तार के लिए 10 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। गांव सुहेलेवाला से चक्क बाहमनी वाला तक इस माइनर का 15 किलोमीटर विस्तार मुकम्मल होने से सुहेलेवाला, चक्क ढाब, खुशहाल जोईयां, चक्क पंजकोही, चक्क कबरवाला, चक्क गुलाम रसूलवाला, चक्क बलोचा और चक्क बाहमनी वाला गांवों को लाभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications