पंजाबियों के ​लिए CM मान ने दी खुशखबरी, 4 हजार से ज्यादा पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती कराएगी सरकार

चंडीगढ़। पंजाब में 4 हजार से ज्यादा पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती कराई जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह जानकारी दी। मान ने बताया कि, हमारी सरकार की तरफ से पंजाब पुलिस कांस्टेबलों की हुई भर्ती को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्‍य में 4358 कॉन्स्टेबलों भर्ती की प्रक्रिया मुकम्मल हो गई है।

Good News: CM Bhagwant Mann big decision On the recruitments of Punjab Police constables, Says- Our Government is recruiting more than 4 thousand police constables post

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कहा है कि, जल्द ही विभाग की तरफ से इन्हे नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज हमारी सरकार ने पंजाब पुलिस के 4358 सिपाहियों की भर्ती परीक्षा निष्पक्ष तरीके से कराई है। सभी चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षण और सत्यापन के बाद जल्द ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर यह भी कहा कि, वे राज्य में नौकरियों में तेजी लाने के प्रयास कर रहे हैं। पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती की जानकारी भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट करते हुए दी।

Good News: CM Bhagwant Mann big decision On the recruitments of Punjab Police constables, Says- Our Government is recruiting more than 4 thousand police constables post

मुख्यमंत्री के सचिव के मुताबिक, सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही मेडिकल परीक्षण की तारीख की घोषणा की जाएगी। बता दें कि,कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड (पीपीआरबी) की ओर से 25 और 26 सितंबर 2021 को कराया गया था। परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया गया था। इस परीक्षा के लिए 4.7 लाख से भी अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। आवेदन की यह प्रक्रिया 16 जुलाई 2021 को शुरू हुई और उसकी आखिरी तारीख 22 अगस्त 2021 तक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+