गुलाम नबी आजाद के इस्‍तीफे पर बोले सुनील जाखड़- यह कांग्रेस के अंत की शुरूआत है

चंडीगढ़। जम्‍मू-कश्‍मीर के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आज कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्‍होंने कई ऐसी बातें कहीं, जो राहुल-सोनिया को बुरी लगेंगी। गुलाम नबी आजाद ने सबसे सख्त बयान राहुल गांधी के बारे में दिया। उन्हें कांग्रेस की बर्बादी की वजह बताया। वहीं, गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से अलग हो जाने पर कांग्रेस के पूर्व नेता सुनील जाखड़ का भी बयान आया है।

Ghulam Nabi Azad Resignation: BJP leader Sunil Jakhar targets congress party

गुलाम नबी आजाद की तरह सुनील जाखड़ भी पहले कांग्रेस में थे। पंजाब में वह कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल थे। हालांकि, उन्‍होंने कांग्रेस छोड़कर कुछ समय पहले भाजपा ज्‍वॉइन कर ली। अब सुनील जाखड़ ने कहा है कि, गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे का मतलब यह है कि कांग्रेस अब अपने अंत की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस के लिए अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए यह बहुत कठिन समय होने जा रहा है। कांग्रेस में क्‍या होता है, इससे गुलाम नबी आजाद भलीभांति परिचित थे।'

सुनील जाखड़ ने कहा, 'कांग्रेस में जो मेरे साथ हुआ, गुलाम नबी आजाद साहब ने मेरी उन सभी शिकायतों की पुष्टि की, जो मैंने कांग्रेस छोड़ने के बाद स्पष्ट की थीं। आज कांग्रेस के एक बहुत मजबूत स्तंभ ने इस्तीफा दे दिया, यह सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला, मुझे लगता है कि यह आने वाली श्रृंखला में सिर्फ एक है। अभी तो और इस्‍तीफे होंगे।'
बकौल जाखड़, 'हमने देखा है कि योग्‍य नेता कैसे हाशिए पर रखे गए, चाहे वह ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद हों, या अब आजाद साहब हों..जिन्‍हें अनदेखा किया गया, वह दूर हो गए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+