Siddu Moose Wala: लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर कोर्ट लेकर पहुंची पंजाब पुलिस, किए गए है सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Siddu Moose Wala: लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर कोर्ट लेकर पहुंची पंजाब पुलिस, किए गए है सुरक्षा कड़े इंतजाम

अमृतसर, 28 जून: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई को आज (28 जून) को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंजाब पुलिस अमृतसर कोर्ट लेकर पहुंची। इतना ही नहीं, पुलिस ने कोर्ट के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंताजम किए है। तो वहीं, अब अमृतसर कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। इस बात की जानकारी अमृतसर एसीपी पलविंदर सिंह ने दी है।

Gangster lawrence bishnoi brought to Amritsar court by Punjab police

इससे पहले, मानसा कोर्ट में पेशी के बाद लॉरेंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच अमृतसर पुलिस सोमवार देर रात 12.30 बजे ट्रांजिट रिमांड पर लाई और माल मंडी स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में रखा गया था। दरअसल, 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की मानसा जिले में कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद लॉरेंस गैंग ने सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इतना ही नहीं, आठ जून को पुलिस कमिश्नर एचएस धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि सिद्धू मूसे वाला की हत्या के पीछ लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है।

इसके बाद ही उसको (लॉरेंस बिश्नोई) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद बिश्नोई को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने बिश्नोई को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद ही उसको दिल्ली से मानसा लाया गया था, जहां दो बार अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो बार में 13 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज चुकी है। सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद खरड़ से कड़ी सुरक्षा और बुलेट प्रूफ वाहन में लाकर लॉरेंस बिश्नोई को मानसा के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया गया।

अमृतसर की पुलिस ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया और उसे अपने साथ ले आई। बता दें, लॉरेंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार देर रात 12.30 बजे अमृतसर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लाई और माल मंडी स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में रखा गया था। इस दौरान बाहर ब्लैक कमांडो और बख्तर-बंद गाड़ियां तैनात हैं। थ्री लेयर सुरक्षा लगाई गई। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी इन्स्टॉल कर दिए गए। पूरी रात लॉरेंस बिश्नोई से पुलिस सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बारे में पूछताछ करती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+