सिद्धू मूसेवाला केस: कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई को लेकर रवाना हुई पंजाब पुलिस, कोर्ट में होगी पेशी

नई दिल्ली, जून 15। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई की बुधवार को मानसा जिले में चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेस के सामने पेशी होनी है। इसके लिए पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को लेकर मानसा जिले के लिए रवाना हो गई है। न्यूज एजेंसी ANI ने एक वीडियो जारी किया है जो कि रास्ते का है। लॉरेंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब ले जाया जा रहा है। बुलेट प्रूफ गाड़ियों के साथ-साथ भारी संख्या में सुरक्षाबलों की गाड़ियां भी लॉरेंस बिश्नोई का गाड़ी के साथ चल रही हैं।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Case: पंजाब पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई, 7 दिनों की रिमांड पर | *News
    punjab police

    पटियाला कोर्ट से मिली है इजाजत

    आपको बता दें कि अभी तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट से मिली इजाजत के बाद पंजाब पुलिस उसे मानसा लेकर जा रही है। इससे पहले पंजाब पुलिस ने लॉरेंस को हिरासत में लिया और फिर कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड दे दी। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ही ली थी।

    कड़ी सुरक्षा के बीच सिद्धू पर हुआ हमला

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने लॉरेंस को ले जाने के लिए पहले ही सुरक्षा की तमाम इंतजाम कर लिए थे। पंजाब पुलिस 2 बुलेट प्रूफ गाड़ी और भारी सिक्योरिटी के बीच लॉरेंस को तिहाड़ जेल से लेकर रवाना हुई। लॉरेंस को ले जाने के लिए करीब 50 अफसरों की टीम पहुंची है। साथ ही पंजाब पुलिस ने पूरे सफर की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की भी मांग की थी। इसके अलावा मानसा तक ले जाने में पुलिस को करीब 6 घंटे तक लग सकते हैं।

    लॉरेंस बिश्नोई को है एनकाउंटर का डर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई पहले ही अपनी जान के खतरे की बात कर चुका है। उसे डर है कि पंजाब पुलिस अपने यहां ले जाकर उसका एनकाउंटर ना कर दें। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लॉरेंश बिश्नोई को पंजाब आना ही नहीं। उसका तर्क है कि पंजाब पुलिस मूसेवाला हत्याकांड को लेकर उसका एनकाउंटर कर सकती है। उसने इस मामले में लॉरेंस ने NIA कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि उसे कोई राहत नहीं मिली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+