Parkash Singh Badal: नहीं रहे पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल, राष्ट्रपति और PM मोदी समेत इन नेताओं ने जताया दुख
प्रकाश सिंह बादल के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। पीएम मोदी ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति के बड़े शख्सियत थे।

Parkash Singh Badal Passed Away: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वो पिछले लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।
प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से बेहद दुखी हूं: मोदी
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत थे और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।
प्रकाश सिंह बादल का निधन अत्यंत दुखद: अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन, अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!
राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का समाचार दुखद है। वो आजीवन भारत और पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता रहे। सुखबीर सिंह बादल समेत उनके सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
Recommended Video

राजनाथ सिंह ने जताया दुख
राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि प्रकाश सिंह बादल एक राजनीतिक दिग्गज थे, जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए।
राष्ट्रपति ने जताया दुख
प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे। देश भर में उन्हें सम्मान किया जाता था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।
यह भी पढ़ें- Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 96 साल की उम्र में ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications