पंजाब में शुरू होगी आटा-दाल स्कीम, सीएम भगवंत मान ने दी जानकारी
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने गरीब जनता को राहत देते हुए पंजाब में घर-घर आटा दाल योजना शुरू करने का एलान किया है। इस योजना के तहत प्रदेश के गरीबों को गेहूं और आटे की घर पहुँच सेवा दी जाएगी. खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा तैयार की गई योजना को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हरी झंडी दिखा दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि हम एक और स्कीम लेकर आ रहे हैं। आटा - दाल स्कीम, आपका टाइम पूछकर फोन पर घर आकर सरकार राशन देगी। क्वालिटी वह होगी जो मंत्रियों के घर जाती है।
ज्ञात हो कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार घर-घर आटा दाल योजना के तहत आगामी साल से गरीबों के घर डिलीवरी शुरू हो जाएगी। सीएम भगवंत मान की घोषणा के साथ ही इस योजना की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। इस योजना से राज्य में प्रधानमंत्री कल्याण योजना के 1.42 करोड़ हितग्रहियों को घर पर आटा पहुंचाया जाएगा। आप सरकार की इस योजना के तहत हर माह 72500 मीट्रिक टन राशन वितरिण किया जाएगा। इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अक्टूबर से दिसंबर तक के कालखंड का गेहूं वितरण कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रकाश पर्व की दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications