किसान आंदोलन 2024: सीएम भगंतमान बोले- पंजाब सरकार किसानों के साथ डट कर खड़ी है, अस्पतालों को किया अलर्ट
भाजपा शासित हरियाणा ने प्रदर्शनकारी पंजाब के किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पंजाब की सीमा पर बैरिकेड लगाए, जिसके बाद मंगलवार को जमकर झड़पें हुईं, लाठीचार्ज हुआ और आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

जब पंजाब के किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे तभी शंभू बार्डर पर आंदोलनकारी किसानों का हरियाणा पुलिस से आमना-सामना हो गया था और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने तनाव और बढ़ गया।
वहीं पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने इस आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री भवगमत मान नेक कहा पंजाब सरकार किसानों के साथ डट कर खड़ी है।
इसके अलावा किसानों के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए हुए हरियाणा बार्डर के आस-पास के अस्पतालों को अलर्ड कर दिया है और बार्डर पर एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने का आदेश भी दिया था। इसके अलावा अस्पतालों को अलर्ट करने के साथ डॉक्टरों और बाकी पैरा मेडिकल स्टॉफ को अस्पताल में ही रहने का आदेश दिया है।
सीएम मान ने दावा किया हरियाणा की पुलिस कार्रवाई के कारण अब तक कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें तरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस आंदोलन के चलते सीएम मान ने संगरूर, पटियाला, डेराबस्सी, मानसा व बठिंडा अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार से मांग की है कि वह किसानों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस से गोले न छोड़ें।












Click it and Unblock the Notifications