पंजाब के चुनावी रण में किसानों की एंट्री, जानिए अभी तक कितने उम्मीदवारों की हुई घोषणा ?
पंजाब के चुनावी रण में सभी सियासी पार्टियां दांव आज़मा रही हैं, वहीं अब किसान संगठन भी चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतार रहे हैं।
चंडीगढ़,19 जनवरी 2022। पंजाब के चुनावी रण में सभी सियासी पार्टियां दांव आज़मा रही हैं, वहीं अब किसान संगठन भी चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतार रहे हैं। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किसानों का एक संगठन चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गया है। संयुक्त समाज मोर्चा ने गुरनाम सिंह चढूनी गुट के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया और 20 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी। चढ़ूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी के 10 सीटें दी गई जिसमें से किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने 9 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें से भुलत्थ सीट को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि एक-दो दिनों में पार्टी का दसवां उम्मीदवार भी घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को अमृतसर स्थित हरमिंदर साहिब में टिकट दिया जाएगा ताकि लोगों को भरोसा हो सके कि उम्मीदवार सही ढंग से काम करेंगे। चढ़ूनी और राजेवाल की पार्टी उम्मीदवारों को मिलाकर अभी तक 29 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है।

चढ़ूनी ने की 9 उम्मीदवारों की घोषणा
संयुक्त संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जिन उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें समाना से रछपाल सिंह जौड़ा माजरा, फतेहगढ़ साहिब से सर्बजीत मक्खन, नाभा से गुरिंदर कुमार बिट्टू, गुरदासपुर से इंद्रपाल, शाहकोट से डॉक्टर जगतार सिंह, अजनाला से चरणजीत गालिब, दिड़बा से मालविंदर सिंह, दाखा से हरप्रीत सिंह मक्खू, संगरूर से जगदीप सिंह मिंटू तूर का नाम शामिल है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि उनकी पार्टी को चुनाव आयोग ने रजिस्टर्ड कर कप-प्लेट चुनाव चिन्ह दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव के बाद पूरे देश में हर जगह पार्टी का संगठन तैयार किया जाएगा।
पंजाब में चन्नी को CM उम्मीदवार प्रोजेक्ट कर सकती है कांग्रेस, आलाकमान कर रहा हर पहलुओं पर मंथन
संयुक्त समाज मोर्चा के 20 उम्मीदवारों की घोषणा
संयुक्त समाज मोर्चा के 20 उम्मीदवारों के नाम की जो घोषणा की गई है, उनमेफिरोजपुर शहरी से लखविंदर सिंह, नवांशहर से कुलदीप बजीदपुर, बटाला से बलविंदर सिंह राजू, लुधियाना वेस्ट से तरुण जैन बावा, आत्मनगर से हरकीरत सिंह राणा, गिद्दड़बाहा से गुरप्रीत सिंह कोटली, मलोट से सुखविंदर कुमार, श्री मुक्तसर साहिब से अनुरूप कौर, पायल से सिमरदीप सिंह, सनौर से बूटा सिंह शादीपुर, बाबा चमकौर सिंह भुच्चो, धूरी से सरबजीत सिंह अलाल, फिरोजपुर ग्रामीण से मोड़ा सिंह अणजान, राजासांसी से डॉ. सतनाम सिंह अजनाला, जलालाबाद से सुरिंदर सिंह ढडियां, सुनाम से डॉ. अमरजीत सिंह मान, भदौड़ से भगवंत सिंह समाओ, बरनाला से अभिकरण सिंह, मनासा से गुरनाम सिंह भिखी, सरदूलगढ़ से छोटा सिंह मियां का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: भगवंत मान को CM चेहरा घोषित करने पर बढ़ी AAP की मुश्किलें, पार्टी ग्राफ़ में भी आई नीचे
-
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications