Farmers Protest: किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ी तबियत; खनौरी बॉर्डर पहुंचे पंजाब सरकार के मंत्री-विधायक

Farmers Protest: खनौरी बॉर्डर पर MSP सहित कई मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन फिर से सुर्खियों में है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा कैबिनेट के अन्य आठ मंत्रियों के साथ मिलने पहुंचे।

आप प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने डल्लेवाल से कहा कि उनकी यह लड़ाई पूरे देश के किसानों की है। पंजाब सरकार व हर एक पंजाबी इस आंदोलन में उनके साथ है।

Farmers Protest

बता दें कि डल्लेवाल को आमरण अनशन पर बैठे हुए महीने दिन का समय हो चुका है, उनकी सेहत में गिरावट दर्ज की जा रही है। अमन अरोड़ा ने कहा कि हम चाहते हैं कि डल्लेवाल अनशन छोड़ दें। अगर वे अनशन नहीं तोड़ना चाहते तो कम से कम चिकित्सा सुविधा लेते रहें ताकि उनके शरीर को नुकसान न पहुंचे।

मुलाकात के बाद डल्लेवाल ने साफ तौर पर कह दिया कि उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि है कैबिनेट मंत्री अब इस कारण आए हैं कि अगर उनकी मौत हो गई तो राज्य के लोग उन्हें घरों से नहीं निकलने देंगे और पंजाब में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। कैबिनेट मंत्रियों के अलावा सांसद गुरजीत औजला ने भी डल्लेवाल से मुलाकात की।

पंजाब बंद की तैयारी में किसान

जानकारी के मुताबिक, 30 दिसंबर को किसान पंजाब बंद कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे हैं। इसे लेकर खनौरी बोर्डर पर यूनियनों की बैठकें बुलाए जाने की तैयारी चल रही है और एक ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। इससे पहले किसानों ने 18 दिसंबर को पंजाब में रेल रोको आंदोलन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+