स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पर फूटा गुस्सा, समारोह में ही कर दिया विरोध

सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा संबोधन के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मान भी देने का कार्यक्रम हो रहा था । मंच से स्वतंत्रता सेनानियों के नाम बोले जा रहे थे।

चंडीगढ़, अगस्त 15, 2021। स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। इस कड़ी फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद माधोपुर स्टेडियम में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज़िलास्तरीय सरकारी समारोह का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। समारोह में उन्होंने तिरंगा फहराया और उसके बाद जनता को संबोधित किया।

randhawa and nagra

मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का विरोध
सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा संबोधन के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मान भी देने का कार्यक्रम हो रहा था । मंच से स्वतंत्रता सेनानियों के नाम बोले जा रहे थे, कुछ स्वतंत्रा सेनानियों के परिवारों ने सम्मान लिया ही था कि बाकी के परिवारों ने सम्मान लेने से इंकार कर दिया। वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा का विरोध भी शुरू कर दिया। स्वतंत्रा सेनानी के परिवार वालों मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से सम्मान लेने से भी इंकार कर दिया। आपको बता दें कि बिते दिन शनिवार को भी मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था।

सम्मान लेने से किया इंकार
मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने भी इन परिवारों को मनाने की कोशिश लेकिन वह सम्मान लेने के लिए राज़ी नहीं हुए। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का कहना था कि 26 जनवरी और 15 अगस्त पर उनका सम्मान करके खानापूर्ति कर जी जाती है, बाकी साल भर उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं होता है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें बिजली दरों में रियायत देने और टोल टैक्स माफ़ी का ऐलान किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। हम लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं इस लिए हमलोग सम्मान लेने से इंकार करते ।

आज़ादी में पंजाबियों का काफ़ी योगदान
विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने सम्मान नहीं लेने वाले सवाल पर कहा कि जो लोग सम्मान लेने से इंकार कर रहे हैं वे अकाली दल से संबंधित हैं। इन लोगों ने कभी अपनी मांगों का ज़िक्र नहीं किया, अब जानबूझकर मांगे पूरी नहीं हुई का मुद्दा बनाया जा रहा। वहीं मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने में सबसे ज़्यादा संघर्ष और 80 फ़ीसद योगदान पंजाबियों का रहा है। देश को आज़ाद करवाने में बुत से वीर सपूतों की बली चढ़ी है उसमे पंजाबियों की शहादत और कुर्बानियों भी शामिल हैं। वीर जवानों की कुर्बानियों की वजह से हम आज देश भर में स्वतंत्रा दिवस का जश्न मना रहे हैं।

देश को आजाद कराने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता
मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बस्सी पठाना में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से संबंधित जेल पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि इसे जेल नहीं बनाया जाएगा। ऐतिहासिक जेल होने की वजह से इसे गुरुद्वारा साहिब का स्वरूप देंगे। फ़िरोज़पुर और मोगा में नई जेलें बनेंगी। इसी तरह से मुक्तसर साहिब, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में ओपेन जेल बनाने पर विचार किया जा रहा है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+