अमानतुल्लाह के खिलाफ ED रेड पर पंजाब राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता की आई प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। आप सांसद संजय सिंह पर कथित शराब नीति घोटाले में जेल भेजे जाने के बाद मंगलवार को सुबह ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा छापेमारी की गई। अमानतुल्लाह खान के घर मनी लान्ड्रिंग केस की जांच के तहत ईडी ने छापेमारी की है। खान के ठिकानों पर चल रही ईडी की छापेमारी पर पंजाब राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

आप विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी सुशील गुप्ता ने दावा किया कि पहले ही इस मामले में अमानतुल्लाह को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इसी केस की सुनवाई करते हुए पहले कोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो को जमकर फटकार लगाई थी। अब वही बात हो रही है। आप सांसद सुशील गुप्ता ने दावा किया कि ईडी द्वारा जांच की गई, और उन्हें कुछ भी नहीं मिलने वाला है।
बता दें ईडी ने मंगलवार को सुबह आप विधायक खान के ठिकानों पर छापेमारी वक्फ बोर्ड की जमीन से संबंधित है। इसमें लेनदेन के गंभीर आरोप हैं। याद रहे अमानतुल्लाह वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष है।
49 वर्षीय खान ओखला सीट से विधायक हैं। केंद्रींय जांच एजेंसी ईडी ने वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी नियुक्तियों में कथित भ्रष्टाचार केस में अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरी की एक एफआईआर को इस केस में संज्ञान लिया गया है।
दरअसल, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं को दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर प्रर्वतन निदेशालय ने ये छापेमारी मंगलवार को शुरू की है। ईडी ने एसीबी की एफआईआई के आधार पर आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग तहत कार्रवाई शुरू की है।
अमानतुल्लाह पर वकफ बोर्ड का अध्यक्ष पद संभालते हुए 32 लोगों की अवैध नियुक्ति करने और वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को किराए पर दिए जाने का आरोप है। इसके अलावा बोर्ड के धन का दुरुपयोग करने का आरोप है।
#WATCH | Delhi: On ED raids underway at the premises of AAP MLA Amanatullah Khan, AAP MP Sushil Gupta says, "Amanatullah had already got a bail in this case... The court had reprimanded the Anti-Corruption Bureau on this. Now the same thing is being investigated by ED, and they… pic.twitter.com/9GtnJxNU81
— ANI (@ANI) October 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications