पंजाब को सीएम भगवंत मान का तोहफा, दिल्‍ली की तर्ज पर शुरू की गईं 664 'आम आदमी क्‍लीनिक'

पटियाला के माता कौशल्या जिला अस्पताल में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक इमरजेंसी और बाल चिकित्सा वार्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम भगवंत मान ने बताया कि दिल्‍ली की मोहल्‍ला क्‍लीनिक की तर्ज पर पंजाब में अब तक 664 आम आदमी क्‍लीनिक स्‍थापित की जा चुकी है। जिसमें अब तक 55 हजार लोगों का इलाज किया जा चुका है।

punjab cm bhagvantmaa

सीएम भगवंत मान ने कहा हमने पंजाब की जनता को स्‍वास्‍थ्‍य गारंटी दी थी, जिसके तहत 'मिशन सेहतमंद पंजाब' शुरू किया गया है। इस मिशन के तहत दिल्‍ली की मोहल्‍ला क्‍लीनिक की तर्ज पर पंजाब में आम आदमी क्‍लीनिक बनाई गई है। उन्‍होंने बताया पंजाब में वर्तमान समय में 664 आम आदमी क्‍लीनिक कार्यरत हैं।

सीएम भगवंतमान ने कहा हम जिला अस्पतालों और पीएचसी केंद्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारी सरकार ने अब तक 550 करोड़ रुपये का एक प्राेजेक्‍ट शुरू किया है। उन्‍होंने बताया हमने दिल्ली की मोहल्‍ला क्‍लीनिक मॉडल को संशोधित करके पंजाब में लागू किया है। सीएम ने कहा आने वाले 6-7 महीनों में पंजाब के 80% अस्पताल अपग्रेड, आधुनिक और अपडेट हो जाएंगे।

वहीं माता कौशल्या जिला अस्पताल में नई इमरजेंसी और बाल चिकित्सा वार्ड के उद्घाटन करने पहुंचे दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा अगर किसी की तबीयत ठीक नहीं है, तो सभी इलाज, टेस्‍ट, दवाएं, ऑपरेशन सब कुछ मुफ्त होगा।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि इस साल पंजाब में करीब 600 'आम आदमी क्‍ली‍िनिक' बनाए गए अब फोकस सेकेन्‍ड और थर्ड कैटेगरी के अस्पतालों पर है। उन्‍होंने बताया कि मान सरकार में पंजाब के अस्पतालों का नवीनीकरण हो रहा है। इसके साथ ही वहां इलाज, टेस्‍ट सब कुछ फ्री होगा। 3 करोड़ पंजाबी 'हेल्‍थ चक्र' प्राप्त कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार 550 करोड़ रुपये खर्च करके फेज 1 में 40 जिला अस्पतालों को बदलने की योजना बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+