पंजाब: 'खतरे में है लोकतंत्र, सत्तावादी सरकार विपक्ष को कुचलने पर आमादा', CM भगवंत मान ने BJP पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से प्रचार में जुट गई है। सीएम भगवंत मान ताबड़तोड़ रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। रोड शो के दौरान सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। सत्तावादी सरकार विपक्ष को कुचलने पर आमादा है। आम आदमी पार्टी के नेता ने आदिवासियों के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें और उनकी पत्नी को जेल भेज दिया।

CM

सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल तक शासन किया। जिसमें विपक्ष को दबाया गया। 10 साल बाद भी काम करने की पूरी आजादी के बावजूद भाजपा वाले एक भी काम गिनाने के बजाय मंगल सूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। कितनी शर्म की बात है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। तीसरे चरण का मतदान मंगलवार यानी 7 मई को होगा। पंजाब में आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'पार्टी बदलने से भ्रष्टाचारी के दाग कभी नहीं मिटेंगे', सीएम भगवंत मान का बीजेपी पर बड़ा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+