पंजाब: 'पार्टी बदलने से भ्रष्टाचारी के दाग कभी नहीं मिटेंगे', सीएम भगवंत मान का बीजेपी पर बड़ा हमला

लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से प्रचार में जुट गई है। सीएम भगवंत मान ताबड़तोड़ रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। रोड शो के दौरान सीएम भगवंत मान ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मोदी साहब ने सही कहा था कि मैं देश में किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ूंगा। मैंने सभी भ्रष्टाचारियों को बीजेपी में शामिल कर लिया है। लेकिन पार्टी बदलने से भ्रष्टाचारी के दाग कभी नहीं मिटेंगे। लोग सब कुछ जानते हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये अरविंद केजरीवाल जी की गलती है कि उन्होंने गरीबों को अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल, मुफ्त इलाज जैसी सुविधाएं दीं। लेकिन तानाशाही सरकार को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव में पंजाब की जनता 13-0 कर रही है।

साथ ही उन्होंने गुजरात वासियों से इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपना कीमती वोट देकर देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। तीसरे चरण का मतदान मंगलवार यानी 7 मई को होगा। पंजाब में आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'लोगों को सुविधाएं देने के बजाय डरा-धमका कर वोट मांग रही तानाशाह सरकार', बोले सीएम भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+