दिल्ली-पंजाब के बाद अब हरियाणा की बारी, CM केजरीवाल के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान जींद में करेंगे बदलाव जनसभा
Punjab News: दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी अब हरियाणा में अपनी सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आम आदमी पार्टी ने ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली बदला, पंजाब बदला अब हरियाणा की बारी है। आम आदमी पार्टी ने 28 जनवरी यानी कल बदलाव जनसभा करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को हरियाणा के जींद में आयोजित होने वाली 'बदलाव जनसभा' को संबोधित करने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान जींद पहुंच रहे हैं।

सीएम मान और केजरीवाल करेंगे जनसभा को संबोधित
सीएम केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान जींद के लोगों को बदलाव जनसभा के दौरान संबोधित करेंगे। हरियाणा में सरकार के बदलवा करने की अपील करेंगे। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं से अपना समर्थन मांगेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: CM मान ने सिख समुदाय के अमर शहीद बाबा दीप सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया, दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications