पंजाब में राज्यपाल और सरकार के बीच टकराव, AAP मंत्री बोले- राष्ट्रपति के स्वागत में सीएम की चिंता क्यों?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंजाब दौरे को लेकर राज्यपाल और सरकार आमने- सामने हैं। वहीं AAP मंत्री अब सीएम के बचाव उतर चुके हैं।

Punjab News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंजाब दौरे को लेकर राज्यपाल और सरकार आमने- सामने हैं। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान को राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजिक कार्यक्रम में उपस्थित ना रहने पर नसीहत दी है। वहीं दूसरी ओर आप सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने सीएम का बचाव करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में आप सरकार के कई मंत्री उपस्थित थे, इसके बावजूद राज्यपाल को केवल पंजाब की सीएम की अनुपस्थिति की चिंता थी।

Controversy Governor and government of Punjab

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) ने चंडीगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में एक स्वागत समारोह आयोजित किया था। जिसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन वो इस समारोह में शामिल नहीं हुए। इस पर राज्यपाल ने पंजाब सरकार को कड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा, "मैंने सीएम को आमंत्रित किया था। उसके साथ बात भी की। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया था। लेकिन समाहोर में शामिल नहीं हुए।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम (Draupadi Murmu in Chandigarh) में सीएम भगवंत मान की अनुपस्थिति के बाद वहां दिल्ली जैसे हालात हो गए। पंजाब में अब राज्यापाल और सराकर आमने- सामने (Controversy Governor and government of Punjab) हैं। वहां राज्यपाल बनवारीलाल ने सीएम को नसीहत देते हुए लिखा, "आपके पास कितना भी काम हो लेकिन संवैधानिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।" राज्यपाल के इस बयान के बाद अब पंजाब सरकार के मंत्री सफाई दे रहे हैं। इसके साथ राज्यपाल की चिंता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

पंजाब (Punjab) की आम आदमी पार्टी (AAP) नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा (Punjab Minister Aman Arora) ने सीएम भगवंत मान के बचाव में कहा कि वे राज्यपाल की टिप्पणी से हैरान हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैं राज्यपाल की इस टिप्पणी से बहुत परेशान हूं कि चंडीगढ़ के सुखना झील में अन्य मंत्रियों के यहां मौजूद होने के बावजूद, उन्हें केवल पंजाब के सीएम भगवंत मान की अनुपस्थिति की चिंता थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+