कांग्रेस ने लोकसभा MP और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को तत्काल प्रभाव से पार्टी से किया सस्पेंड
लोकसभा सांसद परनीत कौर को कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। परनीत कौर पंजाब के पटियाला से लोकसभा सांसद है। कांग्रेस ने परनीत कौर को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

Preneet Kaur: कांग्रेस ने पंजाब में बड़ा एक्शन लेते हुए लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस ने परनीत कौर को शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। परनीत कौर पंजाब के पटियाला से लोकसभा सांसद हैं।
डिसिप्लिन एक्शन कमेटी (DAC) के सचिव सदस्य तारिक अनवर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को परनीत कौर के खिलाफ शिकायतें मिलीं। पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। परनीत कौर पार्टी विरोधी गतिविधि कर बीजेपी को मदद कर रही थी। जिसके चलते पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ नेताओं ने उनपर नजर बनाए हुए थे। प्रमाण मिलने के बाद पार्ट ने उन्हें सस्पेंड किया। साथ ही उन्हें तीन दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा है। वहीं, इससे पहले अमरिंदर सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ खुद अलग पार्टी बनाई है। उन्होंने इस बार पंजाब विधानसभा में बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। वहीं इस बीच अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि अभी ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। गुरुवार को बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से जब पूछा गया कि क्या वह आम चुनाव लड़ना चाहते हैं ? उन्होंने कहा, नहीं अभी लोक सभा चुनाव के बारे में कहना बहुत जल्दबाजी होगी। भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर एक सवाल के जवाब में कहा, यह विशुद्ध कयासबाजी है। बकौल अमरिंदर सिंह किसी ने भी उनसे गवर्नर बनने के बारे में बात नहीं की है।
Recommended Video

बकौल अमरिंदर सिंह, मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता। किसी ने कुछ भी उल्लेख नहीं किया है। हालांकि, दिलचस्प बात ये भी है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने संभावनाओं को सिरे से खारिज भी नहीं किया है। उन्होंने कहा, मैंने पीएम मोदी को बताया है कि वे जिस भी भूमिका में चाहेंगे, बतौर बीजेपी नेता वह प्रधानमंत्री के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- 'जिंदगी के साथ थी', कांग्रेस का अडानी मामले पर LIC को लेकर केंद्र सरकार पर हमला, रखी 3 मांग












Click it and Unblock the Notifications