पंजाब: सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, इस दिन जाएंगे मूसा गांव

मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वारदात के बाद से उनके परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। विभिन्न दलों के सियासी नेता भी उनके घर जा रहे हैं। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से भी कहा गया कि, वे भी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके लिए वह कल पंजाब के मानसा के मूसा गांव जाएंगे।

Congress Rahul Gandhi Will meet The family of the late singer and party leader Sidhu Moose Wala

राहुल गांधी से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हंस, पूर्व सदस्य पार्लियामेंट जगमीत सिंह बराड़, सीपीआई नेता कामरेड हरदेव अर्शी, फिल्म अदाकार गुगू गिल, गायक हर्फ चीमा, गायक लाभ हीरा, आर नेत, कौरवाला मान, गिल रोंता, दर्शन सिंह बराड़, पूर्व वित्त मंत्री परमिंद्र सिंह ढींडसा आदि नेता मूसेवाला के परिजनों से मिल चुके हैं। कई नेताओं ने मूसा गांव में सिद्धू मूसेवाला का समाधिस्थल बनाने और हर वर्ष उनकी याद में मेला लगाने की मांग भी सरकार से की है।

Congress Rahul Gandhi Will meet The family of the late singer and party leader Sidhu Moose Wala

पिछले कई दिनों से पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करने के लिए पहुंचने वाले नेताओं के अलावा कलाकारों का सैलाब उमड़ना जारी है। कल यानी कि रविवार को भी पूरा दिन पंजाब व हरियाणा से नेताओं और कलाकारों का आना जारी रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+